गंदी लैपटॉप स्क्रीन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए ऐसे करें स्टेप-बाय-स्टेप साफ: Steps To Clean Laptop Screen Safely
Steps To Clean Laptop Screen Safely

Steps To Clean Laptop Screen Safely : क्या आपके भी रोज इस्तेमाल होने वाले लैपटॉप की फ्रंट स्क्रीन गंदी है? अगर हां, तो आज अपने लैपटॉप की गंदी स्क्रीन को एकदम नए जैसा चमकाने के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें इस्तेमाल कर आप सेफ्ली लैपटॉप स्क्रीन को मिनटों में साफ कर सकते हैं। आपको बता दें हर छोटे और आसान काम को पूरा करने के लिए भी कोई न कोई टैक्नीक जरूर होती है। ठीक इसी तरह लैपटॉप की स्क्रीन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए साफ करना भी एक टेक्नीक है। जो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन टिप्स को
फॉलो कर आप आसानी से लैपटॉप स्क्रीन को नए जैसा चमका सकते हैं।

Also read: ऑफिस में भूल कर भी नहीं करनी चाहिए ये बातें…भविष्य पर पड़ सकता है असर: Office Tips

गंदी लैपटॉप स्क्रीन को मिनटों में सावधानी से साफ करने के लिए आसान स्टेप्स: Steps To Clean Laptop Screen Safely

आजकल अधिकतर काम इंटरनेट और ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए पूरे किए जाते हैं। जिसके लिए डेली रूटीन में लैपटॉप आदि का लंबे समय तक इस्तेमाल कॉमन है। ऐसे में अगर आप भी घंटों तक लैपटॉप का इस्तेमाल करने के बाद गीले कपड़े या क्लीनिंग स्प्रे आदि से लैपटॉप स्क्रीन को साफ कर देते हैं। तो आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि ये तरीका कई बार आपके लैपटॉप के खराब होने का कारण बन सकता है। आइए आज सेफ्ली लैपटॉप की स्क्रीन को साफ करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं।

लैपटॉप स्क्रीन को साफ करने के लिए जरूरी चीजें

Steps To Clean Laptop Screen Safely
Things needed to clean laptop screen

इससे पहले कि हम लैपटॉप स्क्रीन को साफ करने का तरीका आपको बताएं, आप सफाई के लिए यहां दी गई कुछ चीजों पर नजर डाल सकते हैं। लैपटॉप स्क्रीन को साफ करने के लिए आपको सबसे पहले इन जरूरी चीजों की आवश्यकता होगी :

  1. साधारण पानी
  2. माइक्रोफाइबर क्लॉथ
  3. स्क्रीन को क्लीन करने के लिए स्प्रे

लैपटॉप की फ्रंट स्क्रीन, बेस ओर कीबोर्ड को साफ करने के लिए आप किसी भी मनचाहे ब्रांड का स्क्रीन क्लीनिंग सॉल्यूशन इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए अब बिना लैपटॉप सिस्टम को नुकसान पहुंचाए स्क्रीन को साफ करने की टेक्नीक जानते हैं।

लैपटॉप डिस्प्ले स्क्रीन को साफ करने के लिए फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

Laptop Display Cleaning
Laptop Display Cleaning

स्टेप 1 : किसी भी लैपटॉप की फ्रंट स्क्रीन को साफ करने से पहले आपको सिस्टम ऑफ करके लैपटॉप को स्विच ऑफ करना है।
स्टेप 2 : दूसरे स्टेप में सिस्टम को स्विच ऑफ करने के बाद माइक्रोफाइबर क्लॉथ की मदद से पूरी गंदी स्क्रीन और पूरे लैपटॉप को अच्छे से साफ कर लेना है। ताकि स्क्रीन से सारी ड्राई डस्ट आसानी से निकल सके।
स्टेप 3 : तीसरे स्टेप में स्क्रीन से ड्राई डस्ट निकालने के बाद माइक्रोफाइबर क्लॉथ को हल्का पानी में निचोड़कर स्क्रीन पर बहुत आराम और सावधानी से सर्कुलर मोशन में घुमाकर साफ कर लेना है।
स्टेप 4 : माइक्रोफाइबर क्लॉथ से स्क्रीन को साफ करने के बाद भी अगर हल्के-फुल्के स्टेन स्क्रीन पर रह जाते हैं। तो स्क्रीन क्लीनिंग सॉल्यूशन को जेंटली स्क्रीन पर स्प्रे करके माइक्रोफाइबर क्लॉथ को मदद से साफ कर लेना है।
स्टेप 5 : आखिरी स्टेप में लैपटॉप स्क्रीन को सॉल्यूशन से साफ करने के बाद 2 से 5 बार ड्राई माइक्रोफाइबर क्लॉथ की मदद से स्क्रीन पर फेरकर सुखा लेना है।

आप इस बेहद आसान और सुरक्षित क्लीनिंग प्रोसेस को ग्लास से बनी को LCD डिसप्ले और प्लास्टिक OLED डिसप्ले स्क्रीन सभी पर बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...