गमलों में लगे पौधों की ख़ास बात
कुछ लोगों को तो इन पेड़ पौधा का इतना क्रेज़ होता है कि वह अपने मेज पर गमले लगाकर उसमें अपने पसंद के पौधे लगाना पसंद करते हैं।
Plants Decor Ideas: पेड़ पौधे हमारे आसपास के वातावरण के साथ मन को भी प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि हम सब अपने घर पर बाग़वानी करना पसंद करते हैं। जिससे हमारे घर की ख़ूबसूरती बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कुछ लोगों को तो इन पेड़ पौधा का इतना क्रेज़ होता है कि वह अपने मेज पर गमले लगाकर उसमें अपने पसंद के पौधे लगाना पसंद करते हैं। गमले में लगे यह पौधे कई तरह के रंग और आकर में आते हैं जिससे पूरे ऑफ़िस की शोभा बढ़ती है। यह ऑफ़िस अथवा घर के अंदर रखे मेज की शोभा बढ़ाने का सबसे किफ़ायती तरीक़ा है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
Read Also : Plant Care: पौधे में कीड़ा लगने पर क्या करें? ये टिप्स हैं काम के
गमलों में लगे पौधों का चुनाव

रसीले पौधे – रसीले पौधों की सजावट के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। इनकी खाशियत यह है कि इनको बहुत ही कम देखभाल चाहिए होती है, इनका रखरखाव कम होता है और यह कई तरह के रंगों में आते हैं। जिससे टेबल के साथ घर की ख़ूबसूरती भी बढ़ती है। इसको लगाना भी बहुत ही आसान होता है।
जड़ी बूटियां – जड़ी बूटियां अपने औषधीय गुणों की वजह से जानी जाती हैं। जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य की दृष्टि से काफ़ी उपयोगी होती हैं और अपने आसपास के माहौल को सकारात्मक बनाने का काम करती हैं। सबसे अच्छी बात यह कि इन्हें बहुत ही आसानी से छोटे-छोटे गमलों में भी बहुत आसानी से उगाया और मेज पर रखा जा सकता है।
ऑर्किड – ऑर्किड को अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके फूल जितने सुंदर होते हैं, उतने ही ख़ुशबूदार भी होते हैं। यह जहां भी होते हैं अपने आसपास के वातावरण को ख़ुशबू और ख़ूबसूरती से भर देते हैं। हालाँकि अन्य पौधों की अपेक्षा इनका रखरखाव ज़्यादा होता है। लेकिन इनके घर में होने का अपना एक अलग ही मायना होता है।
पौधों से मेज को सुन्दर बनाने के टिप्स

सही बर्तन चुनें – पौधों की शोभा गमलों से आती है। ऐसे में सही गमलों का चुनाव बहुत ही ज़रूरी होता है। यह पौधे की ख़ूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। इसलिए जब भी गमले चुने उनकी सुंदरता और ख़ूबसूरती का पहले से ध्यान रखें। साथ ही साथ इस बात का भी ख़्याल रखें की उनमें जलनिकासी की अच्छी सुविधा हो।
पौधों का उपयोग – मेज को गमले में लगे पौधों से सजाने के लिए इस बात का भी ख़्याल रखना होता है कि मेज पर किस तरह के और कितने पौधे रखे जायें। छोटी में के लिए जहां दो चार पौधे सही लगते हैं, बड़ी मेज के लिए बहुत ही ज़्यादा पौधों की ज़रूरत पड़ती है।
पौधों के साथ सेंटरपीस – मेज को सजाने के लिए कुछ ना कुछ रचनात्मक करना होता है। जिसके लिए आप एक सेंटरपीस बना सकते हैं। यह मेज की ख़ूबसूरती को बढ़ाने का एक बहुत ही सुंदर और आसान तरीक़ा है। इन सबका उपयोग करके अपनी मेज की ख़ूबसूरती को व्यवस्थित किया जा सकता है।
