प्रतिमा सिंह

पौधे में कीड़ा लगने पर क्या करें? ये टिप्स हैं काम के

           Plant Care

छोटे पौधों पर कीड़े लगने पर दालचीनी का पाउडर छिड़कें। ये कीड़ों से बचाता है और उनके विकास में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज़ कीड़ों और बीमारियों दूर करते हैं। 

गमले या पौधों में छोटे आकार के घोंघे या रेंगने वाले कीड़े हो गए हैं तो इसमें अंडे के छिलके का चूरा डालें। इसके लिए आप अंडे के छिलकों को अच्छी तरह से साफ़ करके उसका चूरा तैयार करें और मिट्टी में मिला दें।

पौधों में या मिट्टी में कीड़े लगने पर हल्दी का पाउडर मिट्टी में मिला देने से कीड़े ख़त्म हो जाते हैं। इसके लिए यदि आप 10 किलो मिट्टी ले रही हैं तो उसमें 20 ग्राम हल्दी मिलाएं। फिर उस मिट्टी को सारे पौधों में मिला लें। 

पौधों की पत्तियों में इल्‍ली या कीड़े लगने पर लहसुन का इस्तेमाल करें। आधा कप कुचले हुए लहसुन और एक लीटर पानी को मिलाकर 1-2 घंटे के लिए रख दें। फिर इस पानी को स्‍प्रे बॉटल में भरकर पौधों पर स्‍प्रे करें। 

कीट अपने अंडे नम मिट्टी के भीतर रखना पसंद करते हैं, इसलिए ज्यादा पानी वाला हाउसप्लांट जल्दी कीड़ों के संक्रमण को आकर्षित कर सकता है। पौधों को पानी तभी देना चाहिए जब मिट्टी स्पर्श से सूखी महसूस हो। 

गमले या मिट्टी में दीमक या कीड़े लगने पर नीम की पत्तियों को सुखाकर पाउडर तैयार करें और मिट्टी में मिक्स करें। ऐसा करने से दीमक और अन्य कीड़े नष्ट हो जाएंगे और मिट्टी भी ज्यादा उपजाऊ हो जाएगी। 

गमले या पौधे में कीट लगने पर एक स्प्रे बोतल में 1 चौथाई पानी डालें और  फिर डिटर्जेंट के 4 चम्मच डालकर हर पौधे में इसे स्प्रे कर दें। यह मिश्रण हाउसप्लांट में पनपने वाले  सॉफ्ट कीड़ों से छुटकारा दिलाएगा।  

Tulsi Plant : तुलसी के किन नियमों का पालन करने से बदलेगी किस्मत, नहीं होगी धन की कमी

श्‍वेता