देवी देवताओं की मूर्ति घर की तिजोरी में रखना कितना सही है और कितना गलत: Tijori Vastu Tips
Tijori Vastu Tips

Tijori Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय और टोटकों को करने से व्यक्ति के घर में वैभव और धन की वृद्धि होती है। इनके कारण घर में खुशहाली और सुख समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही साथ वास्तु शास्त्र में धन लाभ के कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को तिजोरी में रखने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, वहीं कई लोग अपनी तिजोरी में गहने, नए नोट, कुबेर की मूर्ति और मां लक्ष्मी के साथ-साथ कई देवी-देवताओं की फोटो या मूर्तियों को रखते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सही है। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि घर की तिजोरी में मूर्तियों को स्थापित करना सही है या गलत।

ऐसा मानते हैं की देवी-देवताओं की प्रतिमा को उस जगह पर रखना चाहिए ,जहां उनकी नियमित रूप से पूजा-पाठ और सेवा की जा सके। इसके साथ ही उनके दर्शन भी हो पाएं। इसकी वजह से व्यक्ति को भगवान का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही साथ घर में उनसे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा भी सभी सदस्यों तक पहुंचती है।

Also read : वास्तु और व्यापार: Vastu Business

Tijori Vastu Tips
Things to keep in Locker

जो लोग अपनी तिजोरी में भगवान की स्थापना करते हैं उनके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि तिजोरी में इन्हें सिद्ध करने के बाद आलमारी या तिजोरी को बंद ना किया जाए। इसका सीधा अर्थ यह है की तिजोरी में भगवान को रखा तो जा सकता है लेकिन इस बात को ध्यान में रखते हुए कि तिजोरी का दरवाजा हमेशा खुला रहे और इसे कभी भी बंद ना करें।

अगर आपने अपनी तिजोरी में भगवान या देवी देवताओं की मूर्ति की स्थापना कर दी है तो यह जरूरी नहीं कि आप रोजाना नियमित रूप से उनकी आरती या पूजा करें। बल्कि तिजोरी में प्रतिमा सिद्ध करने के बाद इस बात को ध्यान में रखें कि रोजाना तिजोरी से मूर्तियों को निकालकर साफ करें और देवी देवताओं का श्रृंगार और तिलक जरूर करें । वहीं इस बात का ख्याल रखें कि जिन देवी देवताओं की मूर्ति आपने स्थापित की है, उनके पसंदीदा पुष्प भी उनके चरणों में चढ़ाएं।

kuber yantra vastu
kuber yantra vastu

घर में धन की वृद्धि के लिए घर की तिजोरी में एक कुबेर यंत्र जरूर रखें। ऐसा करने से धन को आकर्षित किया जा सकता है।
आप चाहें तो तिजोरी या आलमारी के दरवाजे के अंदर की तरफ या बाहर की तरफ भी एक श्री यंत्र चिपका सकते हैं। ये उपाय करने से घर में धन का आगमन होता है।

अगर आपके घर में फिर भी धन नहीं रुकता है तो इसके लिए तिजोरी की दिशा के बारे में जरूर ध्यान रखें कि। गलत दिशा में तिजोरी अगर रखते हैं तो धन लाभ की जगह धन हानि होने के योग बनते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में तिजोरी को दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थापित करना चाहिए। लेकिन अगर वहीं लॉकर का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलता है तो अत्यधिक शुभ है। क्योंकि उत्तर दिशा धन के देव कुबेर देवता के लिए बताई जाती है। इसके अलावा तिजोरी की साफ-सफाई को अनदेखा न करें। इसके कोनों को साफ करना बेहद जरूरी होता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...