दिवाली से पहले मंदिर की मूर्तियों को ऐसे करें साफ, जानिए हैक्स: Diwali Cleaning Tips:

पीतल और चांदी की मूर्तियों और तस्वीरों को साफ करने में महिलाओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। क्योंकि, इन्हें बेहद सावधानी के साथ साफ किया जाता है।

Idols Cleaning Tips: दिवाली से पहले महिलाओं की हालत घर की सफाई करने में खराब हो जाती है। कई बार घर को साफ करने के चक्कर में उनके कई दिन निकल जाते हैं। दिवाली में पूजा घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, पूजा घर के खिड़की, बर्तन और दरवाजे साफ करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है लेकिन पीतल और चांदी की मूर्तियों और तस्वीरों को साफ करने में महिलाओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। क्योंकि, इन्हें बेहद सावधानी के साथ साफ किया जाता है। नहीं तो इनकी चमक खराब हो सकती है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप ऐसी मूर्तियों और तस्वीरों को आसानी से घर पर साफ कर सकती हैं।

मिट्टी की मूर्तियों को ऐसे करें साफ

Idols Cleaning Tips
Mud Idols Cleaning Tips

मिट्टी की मूर्तियों को साफ करने के लिए हम अधिक पानी का उपयोग नहीं कर सकते हैं। नहीं तो इनका रंग और बनावट दोनों ही खराब हो सकता है। आप सबसे पहले मिट्टी की मूर्तियों को साफ करने के लिए किसी सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश की मदद लें। ऐसा करने से उनके किनारों में जमीन हुई धूल साफ हो जाएगी।

आपके मूर्ति में सिंदूर और चंदन के दाग लगे हैं, तो उन्हें हटाने के लिए रुई में नेल पेंट रिमूवर लगाकर मूर्तियों को साफ करने की कोशिश करें। इससे मूर्ति की ऊपरी परत आसानी से साफ हो जाएगी। ध्यान रखें कि मिट्टी की मूर्ति को साफ करने के लिए कभी भी बेकिंग सोडा, विनेगर और डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। इससे मूर्ति की चमक तुरंत गायब हो जाती है।

चांदी की मूर्तियों को ऐसे करें साफ

Silver Idols Cleaning Tips
Silver Idols Cleaning Tips

अगर आपके पास चांदी की मूर्तियां है, तो उसे साफ करने के लिए आप कोई भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप मूर्तियों पर टूथपेस्ट लगाकर उन्हें पतले ब्रश की मदद से धीरे-धीरे घिस कर साफ कर सकती हैं।

चांदी की मूर्तियों को साफ करने के लिए आप एक बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा और अल्युमिनियम फॉयल के कुछ टुकड़ों को पानी में उबाले। जब पानी एक दम खोलने लगे, तब उसमें चांदी की मूर्तियां डाल दें। ऐसा करने से मूर्तियों के अंदर फंसी गंदगी तुरंत निकल जाएगी।

पीतल की मूर्तियों को ऐसे करें साफ

Brass Idols Cleaning Tips
Brass Idols Cleaning Tips

कई लोगों के पूजा घर में पीतल की मूर्तियां भी रखी रहती है जिन पर धूल सबसे जल्दी जमा हो जाती है। ऐसे में आप इन्हें किसी मिक्सचर से सबसे आसानी से साफ कर सकती हैं। इन मूर्तियों को साफ करने के लिए आप नींबू की स्लाइस में बेकिंग सोडा मिलाएं। फिर उस स्लाइस को मूर्तियों पर अच्छी तरह से रगड़ दे। जिससे उसके ऊपरी परत पर जमी गंदगी निकल जाएगी।

देवी-देवताओं के फोटो फ्रेम को ऐसे करें साफ

Photo Frame Cleaning Tips
Photo Frame Cleaning Tips

आपके पूजा घर या रूम में भगवान की कई तस्वीरें लगी होंगी। जिन्हें साफ करने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती है। आप चाहे तो रबिंग अल्कोहल से भी ऐसी तस्वीरों को आसानी से साफ कर सकती हैं। इन तरीकों से तस्वीर भी जल्दी खराब नहीं होती है और वह आसानी से साफ भी हो जाएंगी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...