हनीमून के लिए चुनें ऐसी रोमांटिक जगह, जहां भीड़ नहीं अपनी 'हनी' को जीभर कर देख पाएं आप: Romantic Honeymoon Places
Romantic Honeymoon Places

Overview:

हनीमून डेस्टिनेशन हमेशा बहुत ही सोच समझकर और आपस में सलाह करके की तय करना चाहिए। कोई ऐसी जगह न चुनें, जहां इतनी भीड़ हो कि आपको आपस का खूबसूरत समय ही न मिल पाए।

Romantic Honeymoon Places: हर कपल के लिए हनीमून पर जाना शादी का बेस्ट पार्ट होता है। यह वो समय होता है, जब आप पार्टनर के साथ अपने सपनों को जीते हैं। सारी दुनिया से दूर एक-दूसरे को करीब से जानते और समझते हैं। इसलिए हनीमून डेस्टिनेशन हमेशा बहुत ही सोच समझकर और आपस में सलाह करके की तय करना चाहिए। कोई ऐसी जगह न चुनें, जहां इतनी भीड़ हो कि आपको आपस का खूबसूरत समय ही न मिल पाए। अगर आप भी नवंबर और दिसंबर में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो भारत की ये जगहें आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।  

हनीमून के लिए अगर आप एक ऐसी जगह ढूढ़ रहे हैं, जहां शानदार नजारे भी हों और एडवेंचर भी तो औली आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन में नवंबर से टूरिस्ट सीजन शुरू हो जाता है। बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ यहां आपका स्वागत करेंगे। दिसंबर तक यहां का तापमान करीब माइनस चार तक पहुंच जाता है। औली भारत में स्कीइंग करने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में शामिल है। खास बात ये है यहां आपको पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से यह करीब 273 किलोमीटर दूर है।

बर्फ, जंगल और शानदार ट्रेक.. यही है चोपता की पहचान। इस जगह को ट्रेकिंग का स्वर्ग कहा जाता है। यहां आप तुंगनाथ, चंद्रशिला तक ट्रेकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि तुंगनाथ में दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर स्थित है। नवंबर में चोपता का नजारा आपका दिल जीत लेगा। बर्फ से ढकी वादियां, ठंडी हवाएं, त्रिशूल, चौखंबा, नंदा देवी सहित कई जगह आप यहां देख सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप हिमालय के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं।  

अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के साथ ही शॉपिंग और खाने का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं तो पिंक सिटी जयपुर आपके लिए बेस्ट है। यह शहर आधुनिकता और विरासत का अनोखा मेल है। यहां आपको आमेर, जयगढ़, नाहरगढ़, सिटी पैलेस जैसे कई भव्य महल हैं। साथ ही अल्बर्ट हॉल, हवामहल, जंतर-मंतर जैसी कई ऐतिहासिक धरोहर भी यहां का खास आकर्षण है। यहां आपको राजस्थान व्यंजनों की खुशबू भी मिलेगी तो नाइट लाइफ का आनंद भी। नवंबर से फरवरी तक यहां टूरिस्ट सीजन रहता है। यहां के बाजारों में आप जीभर कर शॉपिंग कर सकते हैं। जयपुर से मात्र दो से तीन घंटे की दूरी पर अलवर, अजमेर, पुष्कर, रणथंभौर जैसे कई टूरिस्ट प्लेस भी हैं।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित डलहौजी भारत का एक मशहूर हिल स्टेशन है। नवंबर से यहां टूरिस्ट सीजन की शुरुआत हो जाती है। हनीमून के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां हरियाली से घिरे इस हिल स्टेशन पर आपको सुकून महसूस होगा। सुभाष बावली अपना मन मोह लेगी। यहां हिमनदी धारा से कई झरने निकलते हैं। वहीं कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य पूरे भारत में मशहूर है। करीब 30 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य में आपको कई जंगली जानवर देखने को मिलेंगे। अगर आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं कि दैन कुंड ट्रेक अच्छा विकल्प है। रावी, चिनाब और व्यास नदियों का मनमोहक नजारा देखने लायक है। यहां की मॉल रोड पर आप जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको लोकल चीजों के साथ ही तिब्बती हस्तशिल्प की चीजें भी मिल जाएंगी।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...