दिवाली की सजावट के लिए घर पर बनाएं इको फ्रेंडली दीये: Eco Friendly Diya
Eco Friendly Diya

दिवाली की सजावट के लिए घर पर बनाएं इको फ्रेंडली दीये: DIY Diwali Diyas

अगर आप भी अपने घर को कुछ इको फ्रेंडली टच देना चाहती हैं, तो खुद घर पर दीया बना सकती है।

Eco Friendly Diya: दिवाली को दीयों का पर्व कहा जाता है। दीपों की जगमगाहट के बीच लोग खुशी मनाते हैं और अपने घरों को कई तरीकों से सजाना पसंद करते हैं। बिना दीपकों के दिवाली अधूरी मानी जाती है। बाजार में भी इन दोनों अनेक प्रकार के दीए मिलते है, जो घर के डेकोरेशन के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, आजकल बाजार में जो दीए मिल रहें हैं, वह इको फ्रेंडली होते हैं। इसके साथ ही काफी महंगे भी होते है, जिसे हर कोई नहीं खरीद सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को कुछ इको फ्रेंडली टच देना चाहती हैं, तो खुद घर पर दीया बना सकती है और इसे बनाना बेहद आसान है। आज हम आपको दो तरीकों से दीया बनाने की विधि बताने वाली है, जिसकी मदद से आप अपने घर को आसानी से सजा पाएंगे।

Eco Friendly Diya
Eco Friendly Diya-clay diya

दीपावली में इको फ्रेंडली दीया बनाने के लिए सबसे पहले आप मार्केट से अलग-अलग रंगों के कुछ क्ले लेकर आए और इन्हें पानी की मदद से अच्छी तरह से गूंथ लीजिए। अब एक-एक लोई लेकर इन्हें अपने इच्छा अनुसार आकार दे दीजिए। आप चाहें तो किसी नुकीली चीज की मदद से खुद से बनाए गए दीपों को डिज़ाइन भी दे सकती हैं। आप इन दीयों पर फूल-पत्ती या कोई अन्य चित्र भी बना सकती हैं। ये देखने में काफी सुंदर लगेंगे। अब इन सभी दीपकों को कुछ मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें। जब यह दीए थोड़े कड़क हो जाएं, तब इन्हें धूप में सूखने के लिए रख दें। जब इन सभी दीयों के अंदर बाजारों में मिलने वाले दीयों की तरह कड़कपन आ जाए, तब इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रख दें।

Also Read: दिवाली डेकोरेशन के लिए घर पर इन स्टेप्स को फॉलो करके सजाएं दीये

फिर अगले दिन इन्हें पानी से निकालने के बाद किसी कपड़े से अच्छी तरह से पोछ लें। एक बार जब यह दीये सूख जाएं, तब इनपर प्राइमर लगा दें। अब प्राइमर लगाने के बाद आप इन दीयों पर खूबसूरत रंगों की मदद से डिजाइन दे सकती हैं। दीयों को रंगने के बाद इन्हें सूखने दें। आप चाहें तो इन दीपकों को सजाने के लिए इनके किनारों पर मोतियों से सजी लेस या सुनहरे रंग की लेस भी लगा सकती हैं। ये आपके दीए के लुक को और निखार देंगे। आप चाहें तो इन्हें किसी छोटी डिब्बी में डालकर दीवारों पर भी हैंग कर सकती हैं।

Salt-Dough Eco Friendly Diyas
Salt-Dough Eco Friendly Diyas

दीपावली में आप क्ले के अलावा आटा से भी दीया आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आटे में दो चम्मच नमक डालें। इसके बाद पानी की मदद से आटा को अच्छी तरह से गूंथ लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब इन सभी लोई को मनचाहा आकार दें। एक शेप देने के बाद इन्हें माइक्रोवेव में गर्म करें। समय पूरा होने के बाद इन्हें निकाल लें और कुछ देर के लिए धूप में रख दें। फिर प्राइमर लगाकर इन्हें रंगों से सजाएं। आप चाहें तो इन्हें लेस और मोतियों से सजा सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...