कम बजट में दिवाली पर इन आइडिया से सजाएं अपना आशियाना: Budget Friendly Diwali Decoration Ideas
दिवाली में आप बजट फ्रेंडली तरीकों से घर सजा सकती हैं।
Budget Friendly Diwali Decoration: पूरे भारत में दिवाली का त्यौहार बेहद धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। दिवाली की शुरुआत से पहले ही बाजारों और घरों में खुशी का माहौल बन जाता है। देश के कई राज्यों में दिवाली का फेस्टिवल पूरे 5 दिनों तक चलता है, जिसमें घरों को बेहद खूबसूरत तरीकों से सजाया भी जाता है। हालांकि, कई लोग अपने घर को सजाने के लिए बेहद खर्चा करते हैं। लेकिन, आप कम बजट में घर को सजाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जो बिल्कुल बजट फ्रेंडली है। इन टिप्स की मदद से आपकों ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा और दिवाली में आपका घर भी बिल्कुल जगमगाएगा।
Also read : मिट्टी के दीये दिवाली पर जलाने के पीछे है ग्रहों का खास कनेक्शन, आज ही जानें: Diwali 2023
रंग-बिरंगे पेपर लैंप से सजाएं

दिवाली में अपने घर को बेहद सस्ते और अलग तरीके से सजाने के लिए आप कलरफुल पेपर लैंप का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में आपको ऐसे कई पेपर लैंप मिल जाएंगे जो देखने में काफी खूबसूरत होते हैं और बजट फ्रेंडली भी हैं। लेकिन, आप चाहे तो अपने घर पर भी मल्टी कलर पेपर से लैंप बना सकती हैं। आप इन पेपर लैंप के अंदर चाहे तो रंग-बिरंगे एलइडी लाइट्स डालकर एक नया लुक क्रिएट कर सकती हैं। यह आइडिया घर को एक नया लुक देगा।
नई तरीके से बनाए रंगोली

दिवाली में आज तक आपने रंगों से रंगोली बनाई होगी। लेकिन, इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। रंगों के बजाय इस बार आप अपने घर के आंगन में रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली बना सकती हैं। यह एक इको फ्रेंडली तरीका है, जिसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा और यह आपके घर को बिल्कुल नेचुरल लुक देगा।
इन दीयों से सजाएं घर

अगर आप दिवाली में अपने घर को सजाने के लिए नॉर्मल मिट्टी वाले दीयों का इस्तेमाल कर सकती हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। आप दीयों को कलर करें, उसमें मोतियों का लेस लगाएं। आप चाहे तो दीयों में वाटर कलर से मधुबनी पेंटिंग भी बना सकती हैं और छोटे डिब्बों को कलर करके उनमें दीया डालकर दीवार पर लटका भी सकती हैं।
कांच के इन चीजों से सजाएं घर

घर को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए आप कांच के कई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके पास कांच के बोतल या पुराने लालटेन रखे हैं, तो इन्हे कलर करके आप घर के दीवारों पर हैंग कर दे। इसके अलावा अगर आपके पास कांच के काफी बोतल पड़े हैं, तो उन्हें सबसे पहले कलर करें। उनमें गोल्डन ग्लिटर लगाएं और मोमबत्तियां को उनके अंदर रख दें। ये देखने में काफी खूबसूरत लगेंगे।
साड़ी से बनाएं पर्दे
दिवाली में घरों को सजाने के लिए मार्केट में आजकल नए डिज़ाइन और कलर के महंगे पर्दे मिलते हैं, जो आपके बजट में बिल्कुल शामिल नहीं है। अगर आप रंग-बिरंगे पर्दों से घर सजाना चाहती हैं, तो इसके लिए अपने पुरानी डिज़ाइनर साड़ियों का इस्तेमाल करें। आप अपनी पुरानी प्रिंटेड या बनारसी साड़ी को पर्दो के रुप में इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें की ड्राइंग रूम को सजाने के लिए आप दो अलग डिज़ाइन और कलर की साड़ियों का इस्तेमाल करें। यह घर को अट्रैक्टिव लुक देगा।
