bathroom tiles wow look
Bathroom Tiles

Overview:

इन दिनों बाथरूम टाइल्स में ढेरों पैटर्न, डिजाइन्स और कॉम्बो आपको मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद और पॉकेट के अनुसार मार्बल टाइल, सिरेमिक टाइल, ग्लास टाइल चुन सकते हैं।

Bathroom Tiles: घर की शोभा बढ़ाने में इंटीरियर के साथ ही बाथरूम का भी बड़ा हाथ होता है। घर के बाथरूम ऐसे होने चाहिए कि इन्हें देखकर हर कोई इंप्रेस हो जाए। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप सही बाथरूम फिटिंग्स के साथ ही बेहतरीन टाइल्स पसंद करें। इन दिनों बाथरूम टाइल्स में ढेरों पैटर्न, डिजाइन्स और कॉम्बो आपको मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद और पॉकेट के अनुसार मार्बल टाइल, सिरेमिक टाइल, ग्लास टाइल चुन सकते हैं। सही टाइल्स को चुनकर आप अपनी पसंद के अनुसार बाथरूम्स को क्लासिक या मॉर्डन लुक दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन दिनों किस पैटर्न के बाथरूम टाइल्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

बाथरूम टाइल के साथ वॉलपेपर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। प्रिंटेड वॉलपेपर खासतौर पर नेचर से इंस्पायर वॉलपेपर काफी ट्रेंड में है। फूल, पत्तियां, पेड़—पौधों से प्रेरित वॉलपेपर बाथरूम को क्लासिक लुक देते हैं। इनके साथ ब्राइट कलर्स के टाइल्स काफी अच्छे लगते हैं।  

आप बाथरूम को बोल्ड स्टेटमेंट वॉल के साथ शो-टॉपर बना सकते हैं। ये पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसमें बाथरूम की किसी एक बड़ी दीवार को बोल्ड रंग की टाइल्स से सजाया जाता है। फर्श से लेकर छत तक ये टाइल्स लगाई जाती हैं। आप बॉटल ग्रीन, रॉयल ब्लू, ब्लैक जैसे बोल्ड कलर चुन सकते हैं। इसके साथ फ्लोटिंग वैनिटी लगाएं, इससे स्पेस बड़ी नजर आती है।  

हाफ एंड हाफ टाइल्स लगाकर भी आप अपने बाथरूम को डिफरेंट और एलिगेंट लुक दे सकते हैं। इसमें दो कलर की टाइल्स लगाकर दीवार को पॉपअप लुक दिया जाता है। आप अपनी पसंद के अनुसार डार्क और टाइट टाइल्स का कॉम्बो बना सकते हैं। यह कॉन्ट्रास्ट काफी क्लासिक लगता है।

ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स का कॉम्बो काफी क्लासिक लगता है। यह आपके बाथरूम के पूरे लुक को चेंज कर सकता है। इससे स्पेस बड़ी नजर आती है। ये पैटर्न हमेशा से ही ट्रेंड में रहा है और आज भी इसका क्रेज है। हालांकि टाइल्स का स्टाइल और पैटर्न आप अपनी पसंद से चुन सकते हैं। ये कॉन्ट्रास्ट और ज्योमेट्री पैटर्न बाथरूम को टाइमलेस और बोल्ड लुक देगा।

पिंक बाथरूम ट्रेंड एक बार फिर लौट आया है। अगर आप बाथरूम को बोल्ड की जगह शांत और कूल लुक देना चाहते हैं तो पिंक बाथरूम थीम आपके लिए बेस्ट हो सकती है। लाइट पिंक शेड के टाइल्स काफी कूल और क्लासिक लगते हैं। आप स्टाइलिश लाइटिंग से इसे खूबसूरत लुक दे सकते हैं। गोल्डन बाथरूम फिटिंग्स इसके लुक को और भी बढ़ा सकती हैं। अगर आप बच्चों के कमरे के लिए बाथरूम पैटर्न खोज रहे हैं तो भी ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

बाथरूम को लाइवली फील देना चाहते हैं तो किसी शेप या कलर के बंधन में न बंधें। आप कॉम्बिनेशन टाइल्स पर विचार करें। इसमें आप डिफरेंट शेप और कलर्स के टाइल्स बाथरूम में लगाकर उन्हें नया लुक दे सकते हैं। कुछ टाइल्स को वर्टिकल तो कुछ को ग्राउट लाइन्स में लगाएं। आप मार्बल प्रिंट टाइल्स भी चुन सकते हैं। ग्रीन, ब्लैक मार्बल और ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स का कॉम्बिनेशन इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में है।