इस तरह से लगाएं क्रिसमस कैक्टस का पौधा और बढ़ाएं अपने घर की शोभा: Christmas Cactus
Christmas Cactus

क्रिसमस कैक्टस की ख़ास बात

नाम क्रिसमस कैक्टस इसलिए पड़ा क्योंकि यह पौधा सर्दियों के समय, खासकर क्रिसमस के आस-पास खिलता है।

Christmas Cactus: क्रिसमस कैक्टस एक आकर्षक और सुंदर पौधा है जो अपने ख़ूबसूरत और अद्भुत फूलों के लिये जाना जाता है। यह पौधा हमारे घर की सजावट को खास बनाता है। इसका नाम क्रिसमस कैक्टस इसलिए पड़ा क्योंकि यह पौधा सर्दियों के समय, खासकर क्रिसमस के आस-पास खिलता है। इसे लगाना और इसकी देखभाल करना बेहद आसान है। आइए जानते हैं, क्रिसमस कैक्टस को कैसे लगाएं और इसकी शोभा को बनाए रखने के लिए क्या-क्या करें। यह मामूली तरीक़े आपके बाग़वानी के अनुभव को ख़ास बना सकते हैं। 

Also read: कैसे बन जाएं सेलिब्रेशन नाइट्स यादगार

Christmas Cactus
How to plant Christmas cactus

क्रिसमस कैक्टस के लिए हल्की, हवादार और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। कैक्टस के लिए बनी खास मिट्टी बाजार में उपलब्ध होती है, जिसमें आप थोड़ी रेत और कोको पीट मिला सकते हैं। इस पौधे के लिए ऐसा गमला चुनें जिसमें पानी निकासी के लिए छेद हो। प्लास्टिक या मिट्टी के गमले दोनों उपयुक्त हैं, लेकिन सुनिश्चित करें कि गमले का आकार पौधे की जड़ों के लिए पर्याप्त हो। क्रिसमस कैक्टस को कटिंग से आसानी से उगाया जा सकता है। पौधे की स्वस्थ शाखा को काटकर 2-3 दिन के लिए सूखने दें। फिर इसे हल्की नमी वाली मिट्टी में लगाएं। इसे छायादार और हवादार जगह पर रखें। कुछ हफ्तों में जड़ें निकलने लगेंगी।

Christmas cactus care
Christmas cactus care

यह पौधा तेज, लेकिन अप्रत्यक्ष रोशनी पसंद करता है। इसे ऐसी जगह पर रखें जहां प्राकृतिक रोशनी हो, लेकिन सीधी धूप न पड़े। अगर इसे सीधी धूप में रखा जाए, तो इसकी पत्तियां मुरझा सकती हैं। क्रिसमस कैक्टस को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती। गर्मियों में मिट्टी के सूखने पर ही पानी दें। सर्दियों में पानी की मात्रा कम कर दें। ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो, क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती हैं।

हर महीने इसे हल्की खाद या पानी में घुलने वाले तरल खाद दें। फूल आने के समय (सर्दियों) में पौधे को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है, इसलिए इस दौरान विशेष रूप से ध्यान दें। क्रिसमस कैक्टस को 15°C से 25°C के बीच का तापमान सबसे अच्छा लगता है। इसे अचानक तापमान में बदलाव से बचाएं। साथ ही, यह पौधा नमी पसंद करता है, इसलिए इसे कमरे में हल्का स्प्रे कर सकते हैं। पौधे में फूल आने के दौरान इसे ज्यादा न हिलाएं। फूलों के झड़ने के बाद सूखी कलियों को हटा दें, ताकि नया विकास हो सके।

Christmas cactus
Christmas cactus benefits and disadvantage

यह सजावटी पौधे के तौर पर जाना जाता है, इसके खूबसूरत फूल घर की शोभा बढ़ाते हैं। लो-मेंटेनेंस होती है, यह पौधा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता। यह पौधा हवा को शुद्ध करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। क्रिसमस कैक्टस को ज्यादा पानी देने से बचें। पौधे को पर्याप्त अप्रत्यक्ष रोशनी और पोषण दें अन्यथा अच्छे से फूल नहीं लगेंगे। पत्तियों पर कीटनाशक का हल्का छिड़काव करें ताकि कीड़े-मकोड़े नहीं लगे। यदि ऐसा आप करते हैं तो आपके घर में लगा पौधा ख़ूबसूरत होने के साथ साथ सेहतमंद भी रहेगा। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...