फटे ग्लव्स को फेंकने से अच्छा करें इनका दोबारा इस्तेमाल जानिए कैसे : gloves reusing tips
अपने आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने फटे ग्लव्स को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं, और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को किस तरह से आसान बना सकते हैं।
Gloves Reusing Tips: आज के समय में हम बहुत सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं बहुत सारी ऐसी चीज होती है जिसका हम रीयूज़ कर सकते हैं। वैसे तो हम भारतीय किसी भी बेकार चीज का यूज़ करने में माहिर होते हैं। अगर आपके घर मे भी फ़टे ग्लव्स है तो इनका आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप यह सोच रहे हैं कि किस तरह से हम ग्लव्स का यूज़ कर सकते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ आसान से टिप्स देते हैं और अपने आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने फटे ग्लव्स को दोबारा से इस्तेमाल कर सकते हैं, और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को किस तरह से आसान बना सकते हैं। तो पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल में अंत तक बन रहे।
Also read : मेहमान देखते रह जाएंगे आपका किचन जब ये 4 सीक्रेट टिप्स अपनी रोजमर्रा का हिस्सा बना लेंगी
फटे ग्लव्स का करें दोबारा इस्तेमाल

जो लोग ग्लव्स का सर्दियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं वह अक्सर ही ग्लव्स फट जाने के बाद उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप भी ऐसा करते है तो हम आपको एक आसान टिप्स बताते हैं। इन ग्लव्स का इस्तेमाल करके आप बर्तन धो सकते हैं, क्योंकि ग्लव्स से आसानी से बर्तन साफ होते हैं। ग्लव्स को बनाने के लिए ऊन का इस्तेमाल किया जाता है जिससे बर्तन धोने में मदद मिल सकती है।
फटे ग्लव्स से बनेंगे बच्चों के खिलौने

बच्चों को खिलौने बेहद पसंद होते हैं, लेकिन वह जल्द ही प्लास्टिक के खिलौने तोड़ देते हैं। लेकिन अगर आप पुराने फटे ग्लव्स का इस्तेमाल करके सॉफ्ट टॉय बनाकर बच्चों को देते हैं तो वह लंबे समय तक उससे खेल सकते हैं। क्योंकि इनका टूटने का डर भी नहीं रहता और आपके फटे ग्लव्स भी यूज़ हो जाते हैं।
ग्लव्स से कर सकते हैं साफ सफाई

ग्लव्स एक कपड़े से बना हुआ होता है तो इसका इस्तेमाल करके आप अपने घर की साफ सफाई भी आसान तरीके से कर सकते हैं। इस ट्रिक के जरिए आपके घर के सामान भी साफ हो जाएंगे और ग्लव्स का भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने किसी भी किचन के आइटम जैसे कि डिब्बे या बर्तन को हम आसानी से ग्लव्स का इस्तेमाल करके चमका सकते हैं।
इलेट्रॉनिक आइटम को चमकाइए ग्लव्स की मदद से

इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर जल्दी-जल्दी धूल जमा हो जाती है और नजर आने लगती है। ऐसे में हम बार-बार साफ सफाई करने के लिए पुराने ग्लव्स का इस्तेमाल करें तो हम धूल से बच सकते हैं। अगर आप ग्लव्स से इलेक्ट्रॉनिक आइटम की साफ सफाई करते हैं तो कुछ ही सेकंड में सारे प्रोडक्ट चमक उठते हैं। तो इसके लिए जरूरी है कि आप किसी भी ग्लव्स को फेके बिना उसका दोबारा इस्तेमाल करने के लिए सोच सकते है। साफ सफाई तो हम रोजाना करते हैं जिसके लिए हमें आसान और नए तरीकों का इस्तेमाल करना आना चाहिए।
अगर आप भी इन टिप्स का इस्तेमाल करते हैं तो रोजाना के काम बहुत ही आसान तरीके से कर सकते हैं और आपके लिए भी यह काम बेहद आसान हो जाते हैं।
