Kitchen Chopper: हमारा ज्यादा समय किचन में खाना पकाते हुए बीत जाता है। ऐसे में यदि हमारे पास सब्जी काटने के लिए कोई चीज हो, जो फटाफट सब्जी काट दे तो कितना अच्छा हो न। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए टॉप 10 चॉपर लेकर आए हैं, जो बजट में भी हैं और ऑनलाइन मिल रहे हैं-
बोरोसिल शेफ इलेक्ट्रिक चॉपर

यह इलेक्ट्रिक चॉपर ट्विन ब्लेड टेक्नॉलजी के साथ है और इसके जार की क्षमता 600 मिली है। यह चॉप एंड स्टोर प्लास्टिक बाउल है, जो ढक्कन के साथ आता है। यह ब्लैक के साथ व्हाइट और रेड तीन रंगों में मिल रहा है, जिसकी कीमत 1,988 रुपये है।
पिजन मिनी कम्पैक्ट चॉपर

यह कम्पैक्ट साइज का मिनी चॉपर 3 ब्लेड के साथ आता है, जो आसानी से सब्जियों को काट सकता है। आप इसमें फल भी काट सकते हैं। यह हरे रंग का है, जिसका बाउल का क्षमता 400 मिली लीटर है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 169 रुपये है।
Read Also: स्मार्ट वूमेन के लिए स्मार्ट गैजेट्स: Smart Gadgets
विप्रो वेजीटेबल चॉपर

यह वेजीटेबल चॉपर 2238 वाट के साथ ग्रे रंग में मिल रहा है। यह एक मल्टी पर्पज चॉपर है, जिसका बाउल की क्षमता 900 मिली लीटर है। यह एक मैनुअल चॉपर है, जिसका ब्लेड स्ट्रेनलेस स्टील में है। इसकी कीमत सिर्फ 335 रुपये है।
आगारो रिचार्जिएबल चॉपर

यह रीचार्ज होने वाला चॉपर स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ आता है। यह वन टच ऑपरेशन वाला है, जिसमें आप सब्जियों के साथ मीट, नट्स, लहसुन, अदरक और प्याज भी बारीक काट सकते हैं। इसके जार की क्षमता 250 मिली लीटर है और यह काले रंग में मिल रहा है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 581 रुपये है।
गणेश वन्डर हैंडी चॉपर

यह एक मैनुअल चॉपर है, जिसमें आप सब्जियों के साथ फल भी काट सकते हैं। साथ ही इसमें ड्राई फ्रूट्स भी चॉप किए जा सकते हैं। इसमें 3 स्टेनलेस स्टील ब्लेड हैं और इसके बाउल की क्षमता 470 मिली लीटर है। यह ग्रे में मिल रहा है, जिसे आप डिस्काउंट के बाद 158 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं।
रीलन हैंड चॉपर

यह चॉपर प्रेस पुश बटन के साथ उपलब्ध है। यह 3 ब्लेड के साथ आता है, जिसमें आप सब्जियों के साथ फल भी काट सकते हैं। इसके जार की क्षमता 650 मिली लीटर है और यह प्लास्टिक में है। यह नीले रंग में है, जिसकी डिस्काउंट के बाद कीमत 299 रुपये है।
बटरफ्लाई मिनी चॉपर

यह मिनी चॉपर ब्लू रंग में है, जिसके जार की क्षमता 900 मिली लीटर है। यह एक बड़े साइज का चॉपर है, जिसमें आप एक साथ ज्यादा क्वान्टिटी में सब्जियों और फलों को काट सकती हैं। यह अनब्रेकेबल एबीएस प्लास्टिक से बना है और एंटी स्किड बेस के साथ है। डिस्काउंट के बाद इस जम्बो साइज चॉपर की कीमत 220 रुपये है। इसके मल्टीलेयर्ड ब्लेड्स सब्जी को बारीकी से चॉप करते हैं।
सिगनोरावेरा मैनुअल चॉपर

यह मल्टी पर्पज मैनुअल चॉपर सब्जियों, ड्राई फ्रूट और प्याज को आसानी से काट सकता है। यह एक हैंडी चॉपर है, जिसमें 3 स्टेनलेस स्टील ब्लेड दिए गए हैं। यह बड़े साइज में है जिसके जार की क्षमता 725 मिली लीटर है। यह ग्रे रंग में है, जिसकी डिस्काउंट के बाद कीमत 246 रुपये है।
हैवेल्स हैंडी मिनी चॉपर

यह मिनी चॉपर प्लास्टिक में है, जिसका रंग ग्रे है। यह 3 ब्लेड के साथ आता है और इसका पावर 40 वाट है। यह एंटी स्किड बेस के साथ है और आप इसे डिश वॉशर में भी साफ कर सकते हैं। इसका वजन 300 ग्राम है और इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 500 रुपये है।
वन्डरशेफ चॉपर एंड व्हिपर

यह न सिर्फ एक चॉपर है बल्कि व्हिपर का काम भी करता है। आप इसमें सब्जियों को आसानी से काट सकती हैं, जो एंटी स्लिप बेस के साथ है। इसमें 3 स्टेनलेस ब्लेड भी दिए गए हैं और इसके जार की क्षमता 300 मिली लीटर है। यह सफेद और हरे रंग में है, जिसे आप डिस्काउंट के बाद 299 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके पतले बारीक ब्लेड्स मिक्सी के ग्राइंडर की तरह बारीक चॉप करते हैं। साथ ही इसका हैंडल बहुत मजबूत ग्रिप वाला है।
