स्मार्ट वूमेन के लिए स्मार्ट गैजेट्स
smart gadgets for smart women Credit: istock

महिलाएं घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारियों को बखूभी निभाती है, क्यूंकि वो मल्टीटास्कर होती है। हमारी स्मार्ट वूमेन के लिए गैजेट्स भी स्मार्ट होने चाहिए जो इस्तेमाल करने में भी आसान हो, और जो समय भी बचाये। आज हम आपके लिए ऐसे ही स्मार्ट गैजेट्स लेकर आये है, जिनका इस्तेमाल करके आप किचन से सम्बंधित कामो को मिनटों में ख़त्म कर सकती है वो भी स्मार्टली|

तो आइये जानते है कुछ स्मार्ट गैजेट्स के बारे में।

1. स्मार्ट वूमेन के लिए स्मार्ट पीलर

स्मार्ट वूमेन के लिए स्मार्ट पीलर
vegetable peeler

स्टेनलेस स्टील से बने इस पीलर के साथ ये कंटेनर एक लिड के साथ दिया हुआ है, जिसमे आप किसी भी फ्रूट या सब्जिया छीलते वक़्त उसके छिलके इसमें रख सकती है। इसके साथ ही इसे आसानी से पकड़ने के लिए एक हैंडल भी दिया गया है। ये मार्किट में आसानी से उपलब्ध है व् आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती है।

2. इलेक्ट्रिक वेजिटेबल चॉपर

वेजिटेबल चॉपर
electric vegetable chopper

इस इलेक्ट्रिक वेजिटेबल चॉपर की मदद से आप कुछ ही सेकण्ड्स में सब्जियों व् फलो को चॉप कर सकती है। सब्जियों को मिनटों में बारीक चॉप कर के आप अपने किचन टाइमिंग्स को बचा सकती है। ये बहुत ही लाइट वेट है। आप इसमें टोमेटो प्यूरी भी बना सकती है। आप इसे बाज़ार से या ऑनलाइन खरीद सकती है।

3. इलेक्ट्रिक एयर फ्रायर

इलेक्ट्रिक एयर फ्रायर 
image credit: istock
Electric Air frier

सेहत को ध्यान में रखते हुए हम ऑयली फूड्स नहीं खाना चाहते है, लेकिन हम कितनी भी कोशिश करले बच्चे तो फ्राइड खाने की डिमांड कर ही देते है| इसलिए हम आपके लिए लाये है – इलेक्ट्रिक एयर फ्रायर, जिसमे आप बिना डीप फ्राई किये फ्राइड खाने का आनन्द उठा सकते है। इसमें आप फ्राई, ग्रिल, और बेक भी कर सकते है। आप इसे बाज़ार में किचन एप्लायंसेज स्टोर से खरीद सकती है व् ऑनलाइन भी खरीद सकती है।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

4. वेट ग्राइंडर

वेट ग्राइंडर
wet grinder

बच्चो को हैल्थी खाना खिलाना चाहती है, जो मिनटों में तैयार हो जाए, तो इसके लिए आपको स्मार्ट एप्लायंसेज की जरूरत तो जरूर पड़ेगी| जिसकी मदद से आप इडली बैटर या किसी भी वेट दाल यानी भीगी हुई दाल को आसानी से पीस सकती है, इसमें ज्यादा पॉवर होती है इसलिए इस वेट ग्राइंडर में दाल पीसने से उसके ख़राब होने की आपको चिंता नहीं सताएगी।

5. कॉफ़ी मेकर

कॉफ़ी मेकर
coffee maker

कॉफी सबको पसंद है, अगर आप भी एक टेस्टी कॉफी का लुफ्त उठाना चाहती है तो बाहर क्यों जाना। ले आइये इलेक्ट्रिक कॉफ़ी मेकर, जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट कॉफ़ी बनाये, मिंटो में। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है।

Leave a comment