कीड़े और कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए आसान टिप्स
Home Remedies to Get Rid of Insects and cockroaches Credit: canva

Home Remedies to Get Rid of Insects and Cockroaches : घरों में कॉकरोच और कीड़े मकोड़े बड़ी समस्याओं का कारण बनते हैं। एक ओर जहां ये घर का सामान खराब करते हैं, वहीं दूसरी ओर ढेरों बीमारियों का भी कारण बन सकते हैं। एक बार इनके घर में घुस जाने के बाद इन्हें साफ करना या घर से बाहर निकालना बड़ा झंझट बन जाता है। रसोई हो या स्टोर रूम हर जगह बस इन कीड़े मकोड़ों का ही बोल बाला रहता है। ये गंदगी के साथ ही इन्फेक्शन फैलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। जरूरी है की इन्हें समय रहते घर से बाहर कर दिया जाए और इसके लिए सही उपाय अपनाना आवश्यक है। स्प्रे और दवाइयां कारगर हैं लेकिन कोकरोचों का जड़ से खात्मा करने के लिए कुछ दूसरे घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं, कीड़े और कॉकरोच से छुटकारा पाने में कौन सी टिप्स मददगार साबित हो सकती हैं।

कीड़ों से छुटकारा पाने के उपाय

बेकिंग सोडा और चीनी को बनाएं जोड़ीदार

Baking Soda
Baking Soda

कॉकरोच मारने के लिए एक कटोरी में चीनी और बेकिंग सोडा मिलाकर रख दें। घर में जहां भी कॉकरोच ज्यादा हो वहां ये मिक्सचर रख दें या दीवारों के आस पास छिड़क दें। चीनी कॉक्रोच के लिए दाने का काम करती है और बेकिंग सोडा के संपर्क में आते ही कॉक्रोच का खात्मा हो जाता है।

नीम से करें सफाई

घर पर नीम आसानी से उपलब्ध हो जाती है या फिर बाजार से नीम ऑयल भी खरीदा जा सकता है। नीम को पाउडर या ऑयल की फॉर्म में कॉकरोच प्रभावित एरिया में इस्तेमाल करने से इन कीड़ों का खात्मा हो जाता है। पाउडर मिक्सचर को रात में घर के कोनों में छिड़क दें या ऑयल को पानी के साथ मिलाकर प्रभावित एरिया में स्प्रे कर सकते हैं।

लहसुन, काली मिर्च और प्याज

Onion and Garlic
Onion and Garlic

प्याज और लहसुन के पेस्ट में थोड़ी काली मिर्च मिलाकर इस मिक्सचर को एक लीटर पानी में घोलकर रख दें। यह मिक्सचर कीड़े मकोड़ों और कॉकरोचेस को दूर रखने में मदद करता है। प्रभावित एरिया में इसे स्प्रे करने से कॉकरोच दूर रहेंगे और नियामित इस्तेमाल से उन्हें घर से बाहर किया जा सकता है।

खीरा करेगा कॉकरोच बाहर

Cucumber
Cucumber

खीरे और टिन के बीच होने वाली रिएक्शन एक महक पैदा करती है, जो कॉकरोच को घर से बाहर करने में मददगार साबित हो सकती है। एक ककड़ी को काटकर टिन के बर्तन में रख दें और इस डब्बे को कॉकरोच वाले एरिया में छोड़ दें। रिएक्शन से आने वाली महक कॉकरोच को बाहर करने में मदद करती है।

यह भी देखे-इन नुस्खों से कान के दर्द और खुजली से मिलेगी निजात: Ear Infection Remedies

बोरिक एसिड से कॉकरोच होंगे खत्म

यूं तो बोरिक एसिड जहर का काम करता है, लेकिन कॉकरोच का खात्मा करने के लिए यह बेहतरीन उपाय हो सकता है। बोरिक एसिड पाउडर को कॉकरोच के आसपास वाले एरिया में छिड़क दें, इसके संपर्क में आते ही कॉकरोच मर जाते हैं। ध्यान रखें की पाउडर में नमी ना आने पाए और ये बच्चों के संपर्क से दूर ही रहे।

नींबू पानी से लगाएं पोछा

Lemon Water
Lemon Water

घरों में मच्छर, कॉकरोचेस और दूसरे कीड़े मकोड़ों से बचने के लिए पोछे के साथ नींबू पानी या लेमन ऑयल की कुछ बूंदे मिलायी जा सकती हैं। नींबू की महक से कीड़े घर से दूर रहते हैं और ढेरों बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...

Leave a comment