How To Make Money To Reels- कई लोगों के दिन की शुरुआत रील्स बनाने और उन्हें देखने के साथ होती है। हम भले ही रील्स बनाने वालों को फालतू या समय की बर्बादी कहते हैं लेकिन आज के समय में जो रील्स बना रहा है वह मोटी कमाई भी कर रहा है। आपको पता नहीं होगा आज बहुत सारे यूजर्स इंस्टाग्राम के रील्स शॉर्ट वीडियो से हजारो रुपए कमा रहे हैं। जैसा कि आप जानते ही होंगे की वर्तमान में शॉर्ट वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें रानू मंडल और बचपन का प्यार जैसे क्रिएटर्स आज दुनियाभर में फेमस हो चुके हैं। इसी तरह अनेको क्रिएटर्स मिलियन में फॉलोअर्स बनाकर लाखों रुपए कमा रहे हैं। पैसे के साथ इस प्लेटफॉर्म पर आपका नाम भी फेमस हो जाता है। लेकिन वीडियो बनाना के लिए हुनर और काबलियत का होना जरूरी है। चलिए जानते हैं रील्स द्वारा कैसे कमाई की जा सकती है।
हैशटैग है जरूरी

यदि आप अपनी रील्स से पैसे कमाना चाहते हैं तो अपनी वीडियो पर हैशटैग लगाना न भूलें। आपने देखा होगा कि कई यूजर्स अपनी रील्स, स्टोरी और पोस्ट में कुछ ट्रेंडिंग हैशटैग डालते हैं। हैशटैग डालने से आपके वीडियो को अधिक लोग देख सकते हैं। इसके अलावा वीडियो की क्वालिटी भी बेस्ट होनी चाहिए। रील्स बनाने से पहले ट्रेंड की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही रील्स बनाने से पहले आपको अपना विषय तय करना चाहिए ताकि हैशटैग लगाने में आसानी हो। इंस्टाग्राम पर फालतू वीडियो बनाने से बचें, जहां तक हो सके इंटरैक्टिव वीडियो बनाएं। जब आपके वीडियोज के व्यूज बढ़ने लगेंगे तो आप पैसे भी कमा सकते हैं।
यह भी देखे-फिशिंग अटैक से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, नहीं होगी निजी जानकारी लीक
ब्रांड कोलैबोरेशन से कमाएं पैसे

आजकल इंस्टाग्राम पर ब्रांड कोलैबोरेशन करना बेहद आसान हो गया है। रील्स बनाने के साथ-साथ अगर आप ब्रांड का प्रचार करते हैं तो इसके बदले आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। कई सारे ब्रांड अपने प्रोमोशन के लिए इन्फ्लुएंसर्स के पास अपने प्रोडक्ट को भेजते हैं ताकि वह अपनी रील्स में उनके ब्रांड को प्रमोट कर सकें। यदि कोई ब्रांड प्रमोशन के लिए आपसे संपर्क बनाते हैं तो आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक वीडियो बनाना होगा जिसमें प्रोडक्ट का नाम और उसकी खासियत को दर्शाना होगा।
खुद का करें प्रमोशन

जो लोग रेग्यूलर बेसिस पर इस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हैं उनके हजारों फॉलोवर्स होते हैं। यदि आपका कंटेन्ट फनी और इंट्रेस्टिंग है तो आपके हर वीडियो पर हजारों व्यूज मिल सकते हैं। इसलिए रील्स बनाने से पहले ट्रेंड को फॉलो करें। जिन लोगों के पहले से अधिक फॉलोअर्स हैं वह कुछ प्रोडक्ट्स को घर पर ही बनाकर उनकी रील्स को शेयर कर सकते हैं। इससे अधिक व्यूज तो मिलेंगे ही साथ ही आपको बिजनेस बढ़ाने का मौका भी मिल जाएगा। इसके अलावा एफिलिएट मार्केटिंग और इंस्टाग्राम ऐड से भी पैसे कमा सकते हैं।
इंस्टा से यूट्यूब पर कमाई

यदि आप अच्छे क्रिएटर है तो इंस्टाग्राम से फॉलोवर्स बनाने के साथ यूट्यूब पर सब्सक्राइबर भी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए इंस्टाग्राम के डिस्क्रिप्शन में लिंक ऐड करने का ऑप्शन मिलता है। यानि आप इस्टाग्राम के डिस्क्रिप्शन में यूट्यूब का लिंक भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके सब्सक्राइबर बढ़ेगे और पैसे कमाने का चांस भी मिल जाएगा।
रील्स से पैसे कमाने के लिए नियम और शर्तें

-इस्टाग्राम रील्स से पैसे कमाने के लिए यूजर के पास कम से कम लाखों फॉलोवर्स होने चाहिए।
-इसके अलावा आपके वीडियो पर लागों व्यूज होने चाहिए।
-आपका इस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाई होना चाहिए।
-आपके अकाउंट में ग्रीन या ब्लू टिक होना चाहिए।
-आपका वीडियो अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए।
-पैसे कमाने के लिए आपको रेग्यूलर वीडियो अपलोड करना होगा।
-वीडियो कंटेंट यूजर फ्रेंडली होना चाहिए।
-वीडियो हमेशा ट्रेंड के अनुसार डालें।
-वीडियो पर हैशटैग लगाना न भूलें।
