आखिर क्यों पेड़ों पर बांधा जाता है कलावा, जानें इसके पीछे का कारण और महत्व: Hindu Belief
Hindu Belief

Hindu Belief: सनातन धर्म में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। कई पेड़ पौधों को देवी-देवता का दर्जा दिया गया है। इनमें से पीपल, बरगद, तुलसी, केला नीम आदि शामिल है। जिस तरह देवी-देवताओं को पूजा जाता है ठीक उसी प्रकार इन पेड़ों की भी विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके अलावा आपने कई बार लोगों को पेड़ पौधों में कलावा बांधते हुए देखा होगा। हिंदू धर्म में कलावा का विशेष महत्व होता है। यह एक प्रकार का रक्षा सूत्र माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पेड़ पौधों में कलावा क्यों बांधा जाता है अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा कलावा बांधने के पीछे का ज्योतिष कारण बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

Also read : कहीं आप तो नहीं करते कलावा उतारने में ये गलती, जानें कब और कैसे उतारे पुरानी मौली: Kalawa Rules

जानें, कलावा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हाथ में कलावा बांधने के अलावा पेड़ों पर बांधना भी शुभ माना जाता है। पेड़ पौधों में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है इसलिए पेड़ों पर कलावा बांधने से तीनों देवों की कृपा बरसती है। वही, जीवन की तमाम परेशानियां भी टल जाती है।

किन पेड़ों परबांधा जाता है कलावाऔर क्या लाभ होते हैं

पीपल का पेड़

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है मंगलवार और शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करने से और उसपर कलावा बांधने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है साथ ही साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

बरगद का पेड़

ज्योतिष शास्त्र में बरगद के पेड़ का भी विशेष महत्व है बरगद के पेड़ को वट वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। बरगद के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस पेड़ पर कलावा बांधने से स्त्रियों के सुहाग की रक्षा होती है साथ ही साथ अकाल मृत्यु भी टल जाती है।

केले का पेड़

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इसलिए गुरुवार के दिन केले की पेड़ की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है केले के पेड़ की पूजा करने के साथ-साथ उसपर कलावा बांधना चाहिए। ऐसे में भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

शमी का पौधा

भगवान शंकर और शनि देव को शमी का पौधा अत्यंत प्रिय है। शमी के पौधे की पूजा करने से भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। शमी के पौधे पर कलावा बांधने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और घर से राहु के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को मां का दर्जा दिया गया है घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए तुलसी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। घर में लगाए गए तुलसी के पौधे में नियमित रूप से जल अर्पित करना चाहिए। तुलसी के पौधे पर कलावा बांधने से परिवार पर आ रही परेशानियां टल जाती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...