Hill Stations of South India
Hill Stations of South India

गर्मियों की छुट्टियों में इन 8 हिल स्टेशन पर घूमने का बनाएं प्लान

आज हम आपको दक्षिण भारत के 8 खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं, जहाँ आप सुकून से परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में घूमने का आनंद ले सकती हैं।

Hill Stations of South India: गर्मियों की छुट्टियों में अगर कहीं बाहर घूमने ना जाया जाए तो छुट्टियों का मजा अधूरा लगता है। अधिकांश परिवार गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाती हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि वे घूमने के लिए जाएँ कहाँ, जहाँ गर्मी ज्यादा ना हो और घूमने का भी खूब मजा आए। आपके साथ भी यही परेशानी होती है तो क्यों ना इस बार आप दक्षिण भारत घूमने का प्लान बनाएं। दरअसल दक्षिण भारत में कई झील, झरने, तालाब और नदियां देखने को मिलती हैं। इनकी वजह से यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही घूमने में भी काफी मजा आता है।

आज हम आपको दक्षिण भारत के 8 खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बता रहे हैं, जहाँ आप सुकून से परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में घूमने का आनंद ले सकती हैं।

Ooty
Ooty

ऊटी, तमिलनाडु के नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा हुआ है। ऊटी को असल में ‘उटकमंड’ कहा जाता है। पहाड़ों के बीच बसे होने के कारण ऊटी को ‘पहाड़ियों की रानी’ भी कहा जाता है। ऊटी का डोडाबेट्टा उद्यान, कलहट्टी प्रपात और फ्लावर शो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

Munnar
Munnar

मुन्नार, दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक मानी जाती है। यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती दिल जीतने वाली होती है। यहाँ आपको कई खूबसूरत टी गार्डन देखने को मिलेंगे, जहां आप परिवार के साथ प्यार भरा समय बिता सकती हैं।

Kodaikanal
Kodaikanal

कोडाईकनाल हिल स्टेशन घूमने आने वाले लोगों को यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती काफी ज्यादा पसंद आती है। यहाँ आप कोकर्स वॉक, बियर शोला फॉल्स, कोडैकनाल झील, ग्रीन वैली व्यू जैसी जगहों पर घूमने का लुफ्त उठा सकती हैं। साथ ही जब यहाँ घूमने जाएँ तो यहाँ के प्रसिद्ध प्लम और नाशपाती का स्वाद भी जरूर चखें।

Coorg
Coorg

गर्मी के मौसम में घूमने के ‘कूर्ग’ से बेहतर कोई स्थान नहीं है। यहाँ वैसे तो ज्यादातर कपल्स हनीमून मनाने के लिए आते हैं, लेकिन आप गर्मी की छुट्टियों में यहाँ घूमने के लिए जा सकती हैं। मई के महीने से ही यहाँ बारिश की शुरुआत हो जाती है, जिससे यहाँ का मौसम काफी सुहावना हो जाता है।

वायनाड एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो पश्चिमी घाट में स्थित है। यह हिल स्टेशन अपनी हरी-भरी हरियाली, झरनों और समृद्ध जैव विविधता के लिए जानी जाती है। आप यहाँ घूमने आने पर पूकोडे झील, राजसी मीनमुट्टी फॉल्स के पास सुकून के पल बिता सकती हैं।

कुन्नूर, नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा हुआ एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ के हरे-भरे चाय के बागान, झरने और खूबसूरत दृश्य पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यहाँ आप माउंटेन रेलवे पर ट्रेन की सवारी का भी आनंद ले सकती हैं।

Yercaud
Yercaud

यरकौड, शेवारॉय हिल्स के ऊपर स्थित है। यह हिल स्टेशन अपने पन्ना दृश्य, सुगंधित कॉफी बागान और ठंडे मौसम के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आने पर आप यरकौड झील में पैडल बोट का भी आनंद ले सकती हैं।

पोनमुडी, तिरुवनंतपुरम जिले का एक शांत हिल स्टेशन है। यह स्थान एडवेंचर्स करने और रोड ट्रिप के लिए एक अच्छा स्थान माना जाता है। यहाँ आपको कल्लार मेन रोड से 3 किलोमीटर की दूरी पर मीनमुट्टी फॉल्स देखने को मिलेगा, इस फॉल्स की खूबसूरती मन मोहने वाली होती है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...