मेकअप खरीदने और लगाने में काफी मेहनत करते हैं, लेकिन मौसम उसे चुटकियों में बिगाड़ देता है। बाहर की धूल-मिट्टी, पेट्रोल और डीजल का धुंआ, हमारी सूरत को कुछ और ही रंग दे देता है। वहीं, गर्मियों में हालत तो और भी बुरी हो जाती है। पसीना, चिप-चिप, चेहरे पर निकला ऑयल… न जानें किन किन तरीकों से ये गर्मियां हमारी त्वचा को टॉर्चर करती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो गर्मियों में मेकअप को ज़्यादा वक्त तक टिकाने के लिए काफी मशक्कत करती हैं, तो हमारे ये 10 टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो गर्मियों में मेकअप को ज़्यादा वक्त तक टिकाने के लिए काफी मशक्कत करती हैं, तो हमारे ये 10 टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं।
-
फेस को मेकअप के लिए तैयार करने के लिए बर्फ को कपड़े में बांधकर इससे चेहरे की 5 मिनट तक सिकाई करें। बर्फ आपके फेस के एक्स्ट्रा ऑयल और पसीने को हटा देगी।
-
मॉइश्चराइजर को अवॉइड न करें। कुछ लड़कियां एक्सेस ऑयल की वजह से इसे नहीं लगाती। लेकिन स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि ये आपकी स्किन में ऑयल को बढ़ाता नहीं बल्कि त्वचा को हाइड्रेट रखता है।
-
मॉइश्चराइजर के बाद फेस पर मेकअप से पहले प्राइमर जरूर लगाएं। ये आपके मेकअप को स्किन पर ज़्यादा देर तक टिका कर रखेगा। इसके बाद ही फाउंडेशन आदि लगाएं।
-
लिक्विड या ऑयल बेस्ड नहीं, पाउडर मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। ताकि पाउडर आपका फेस ऑयल सोख सके। लिक्विड पसीने में बहेगा और गर्मी में इससे बनी हेवी लेयर फेस ऑयल में मिलकर चेहरे को चिपचिपा दिखाएगी। अगर आपको फाउंडेशन इस्तेमाल करना ही है तो वॉटरप्रूफ या फिर सिलिकॉन बेस्ड फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। ये ऑयली स्किन वालों के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं ड्राय और नॉर्मल स्किन वालों के लिए सीसी क्रीम बेस्ट ऑप्शन है। ये क्रीम न सिर्फ आपकी स्किन को मॉइश्चचराइज करेगी बल्कि सन डैमेज भी बचाएगी।
-
आइशैडो लगाने से पहले अपने ब्रश को पानी में एक सेकेंड डुबो कर निकालें। फिर इस ब्रश से आइशैडो लगाएं। इससे आपका आइशैडो ज़्यादा वक्त के लिए टिका रहेगा। साथ ही, अपना पूरा मेकअप आइशैडो से लेकर ब्लश या हाइलाइटर तक, सभी कुछ ब्रश की मदद से लगाएं। स्पॉन्ज को अवॉइड करें क्योंकि गर्मियों में पसीना या ऑयल स्पंज में मिलकर आपके पोर्स को बंद करेगा। इससे पिंपल्स जल्दी होने का खतरा रहेगा।
-
वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, ताकि पसीने से आपका मेकअप बहे न। खासकर मस्कारा और लाइनर क्योंकि प्रोडक्ट में क्रेयॉन होगा वो गर्मियों में पसीने के साथ बहेगा। वॉटर प्रूफ या फिर लिक्विड आइलाइन की जगह आइशैडो लगाएं। ब्लैक या डार्क कलर के आइशैडो को एक बार लगाने के बाद ब्रश से झाड़ लें। उसके बाद एक लेयर फिर लगाएं। इससे वो ज़्यादा वक्त टिकेगा।
-
गर्मियों में ज़्यादातर लड़कियां बहते काजल से परेशान होती हैं। इसके लिए काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे और आइलिड्स पर पाउडर लगाएं। इससे ये जल्दी नहीं बहेगा।
-
लिपस्टिक को पूरे दिन टिकाने के लिए पाउडर का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक के पहले कोट को पाउडर से रब करें, खासकर साइडों से। इसके बाद एक और कोट लिपस्टिक लगाएं। गर्मियों में लाइट लिपस्टिक ही लगाने की कोशिश करें।
-
मेकअप पूरा होने के बाद एक बार फेस पर सेटिंग स्प्रे जरूर करें। इससे आपका मेकअप बहेगा कम और सेट रहेगा।
ये भी पढ़ें-
प्रॉमिस डे को यादगार बनाएं फंकी लुक से
