India’s Heritage Villages: साल 2022 अपने अंतिम दौर में है जल्द ही नए साल का आगाज होगा। साथ ही सर्दियों की छुट्टियां भी आने वाली हैं। ऐसे में सभी के मन में घूमने का विचार तो आ ही रहा होगा। आप भी चाहते होंगे कि अपनी छुट्टियों को घर बैठे जाया न करते हुए कही घूम आया जाए। अगर इन सर्दियों की छुट्टियों में आप गांवों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए हेरिटेज विलेज के कई ऑप्शन हैं, जहां बच्चों, बुजुर्गों समेत सभी को भरपूर मजा आने वाला है। यहां आप पुरानी परम्पराओं, संस्कृति और जीवनशैली को जी सकते हैं।
बहुत खूबसूरत हैं भारत के ये पांच हेरिटेज विलेज
भारत के ये पांच हेरिटेज गांव हमें ग्रामीण जीवन कि झलक दिखाते हैं, साथ ही लोक संस्कृति से हमें परिचित कराते हैं :
परागपुर गांव (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा हुआ परागपुर भारत का पहला हेरिटेज गांव है। कांडा जिले के जसवां शाही परिवार की राजकुमारी प्राग देइ ने 16 वीं शताब्दी में पारगपुर गांव की स्थापना की थी। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से देखने आते हैं। इस गांव के लोगों ने आज भी यहां की वास्तुकला को जीवित रखा है।
गरली (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल का गरली विलेज भी पारम्परिक विरासत को वर्षों से संजोय है। यहां आपको फ्यूजन आर्किटेक्चर देखने को मिल जाएगा। किसी जमाने में यहां की हवेलियां धनी व्यापारियों के घर हुए करती थीं। यहां के आर्किटेक्चर पर यूरोपीय प्रभाव को आसानी से देखा जा सकता है। हालांकि गरली परागपुर से बहुत दूर पड़ता है।
खासी गांव (मेघायल)

हरियाली से भरपूर खासी गांव मावफलांग में स्थित हैं। यहां की खूबसरती को निहारने और जीवन शैली को महसूस करने के लिए देश से ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। खासी गांव मावफलांग पवित्र वन के ठीक सामने शिलांग से ठीक 25 किलोमीटर दूर है। मेघायल की प्रमुख जनजातियों में से खासी लोगों की परंपरा दिखने के लिए बनाया गया है।
किसामा (नागालैंड)

नागालैंड का किसामा हेरिटेज विलेज प्रसिद्ध हॉर्नबिल उत्सव की जगह है। यह कोहिमा की राजधानी शहर से सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां आप एक पारंपरिक नागा गांव की झलक देख सकते हैं। यहां आपको पोल्स, टोटम और मोरंगस तक देखने को मिल जाएंगे।
रीक (मजोरम)

बेहद खूबसूरत और अपनी ही लोकप्रियता लिए हुए मिजोरम का रीज हेरिटेज विलेज की खूबसूरती देखते ही बनती है। रीक विलेज मिजोरम के ममित जिले में स्थित है। प्रकृति से लबरेज पारम्परिक मिजो झोपड़ियां और स्थानीय जीवन को अनुभव करने के लिए रीक त्वांग सबसे बेस्ट विलेज है।