Summary: दिल के आकार की कोरल रीफ वाला रोमांटिक आइलैंड – हर कपल का ड्रीम डेस्टिनेशन!
Bora Bora अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, क्रिस्टल क्लियर पानी और रोमांटिक माहौल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ज्वालामुखी से बने इस द्वीप पर स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और ओवरवॉटर विला का अनुभव इसे हनीमून कपल्स का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाता है।
Bora Bora Island Guide: विश्व में अनगिनत खूबसूरत जगह है, जहां जाना और घूमना हर किसी की दिली तमन्ना होती है। उन जगहों में से एक बोरा-बोरा जो एक बहुत खूबसूरत आईलैंड है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है,जो देखने वालों को आश्चर्यचकित कर देता है। यहाँ का आकर्षण, सुंदर समुद्री जीवन, और शांत वातावरण है। बोरा बोरा को विश्व का सबसे सुंदर स्थान माना जाता है, यह आइलैंड फ्रांसीसी पोलिनेशिया के एक हिस्से में स्थित है। यहां दुनियाभर से टूरिस्ट मौज मस्ती करने आते है।
प्राकृतिक सौंदर्य
बोरा बोरा का सौंदर्य अपनी प्राकृतिक समृद्धि में छिपा हुआ है। यहाँ का आसमानी नीली समुद्र और हरे-भरे टहनियों से घिरी पहाड़ियाँ दर्शनीय हैं। इसके साथ ही बोरा बोरा की खास विशेषता यहां का क्रिस्टल क्लियर पानी है, जहां आप वॉटर स्पोर्टस एक्टिविटी के खूब मजे ले सकते है। बोरा बोरा दुनिता के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है।
रोमांच और आरामदायक जगह

बोरा बोरा रोमांचक और आरामदायक जगह है। यहाँ की सुंदर समुद्र तट पर चलते हुए सूर्यास्त का अनुभव करना बेमिसाल होता है। रोमांच के लिए आप यहाँ स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के मजे ले सकते है। जो आपको समुद्र को करीब से जानने का मौका देगा साथ हा अद्वितीय समुद्री जीवन को खोजने का मौका भी देता है। समुद्र के नीचे की दुनिया की अद्भुतता आपको हैरान कर देगी।तो वही रंग-बिरंगे कोरल रीफ को देखना पर्यटकों के लिए काफी अद्भुत अनुभव होता है।
आध्यात्मिक महत्व
बोरा बोरा का आध्यात्मिक महत्व भी है। यहाँ का माहूते द्वीप, जो धार्मिकता का प्रतीक है, आत्म साधना और चिंतन के लिए अद्वितीय जगह है। यहाँ के मंदिर, जैसे कि मोतू तपोवन, यात्रियों को आत्मिक शांति की अनुभूति करने का अवसर प्रदान करते हैं।
रोमांटिक आइलैड
बोरा बोरा की खूबसूरती और कोरल रीफ जो की दिल के आकार की बनी है इसके चलते इसे रोमांटिक द्वीप भी कहा जाता है। यहां की महिलाएं कानों में फूल लगाती है अगर फूल बाएं कान में है तो वो एक रिलेशनशिप में है, अगर फूल दांए कान में हो तो महिला सिंगल है और आप उसे अप्रोच कर सकते है। बोरा-बोरा यात्रियों को यात्रा का सबसे सुंदर और यादगार अनुभव प्रदान करता है।
ज्वालामुखी फटने से बना द्वीप

बोरा-बोरा में सौ से ज्यादा खूबसूरत बीच है। करीब 40 लाख साल पहले ज्वालामुखी फटने से ये आइलैंड बना था। कभी ये बहुत सूनसान जगह होती थी। फिर यहां टोंगन आइलैंड से आकर लोग रहने लगे।
पानी के ऊपर बने बंगले

बोरा बोरा में पानी के ऊपर बने बंगले आपको नीले समुद्र का और भी खूबसूरती से दीदार कराएंगे। इसमे रहना किसी रोमांच से कम नहीं यहां के दिलकश नजारे, लैगून और स्थानिय लोगों की गर्मजोश से आप अविभूत हो जाएंगे। यहां छुट्टी बिताना किसी सपने जैसा है। और इस सपने को एक बार जरूर पूरा करे। दूनिया भर से सैलानी खासकर हनीमून कपल्स यहां इस द्वीप की खूबसूरती का पूरा मजा लेने आते
.
