दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट आईलैंड नीलाम हो रहा है। सेंट एन्डू नाम का यह बेहद खूबसूरत आईलैंड कैरेबियाई देश बहामास में है। दरअसल, ये सैंकड़ों छोटे छोटे टापुओं का एक समूह है। जिनकी अपनी अपनी खूबियां हैं। इस आईलैंड की लंबाई 167 किलोमीटर और अधिकतम चैड़ाई 64 किलोमीटर है। इसकी नीलामी 26 मार्च को होनी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ओपनिंग बिड 142 करोड़ रूपये की होगी।