Gulshan Kumar’s ‘Shree Hanuman Chalisa’ Becomes First Indian Video To Cross Five Billion Views
Gulshan Kumar’s ‘Shree Hanuman Chalisa’ Becomes First Indian Video To Cross Five Billion Views

Summary: 5 अरब से अधिक व्यूज पार करने वाला भारत का एकमात्र वीडियो बना श्री हनुमान चालीसा वीडियो

श्री हनुमान चालीसा ने हाल ही में 5 बिलियन व्यूज का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह YouTube पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शामिल हो गया है। हरिहरन की आवाज और गुलशन कुमार की उपस्थिति वाले इस वीडियो ने 14 सालों से लगातार लोगों की आस्था और विश्वास को मजबूती दी है।

Hanuman Chalisa 5 Billion Views: इंटरनेट की दुनिया में हर कुछ समय बाद कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से करोड़ों और कभी-कभी अरबों व्यूज का रिकॉर्ड बना देता है। लेकिन इस तेजी से बदलती डिजिटल भीड़ में एक ऐसा भारतीय वीडियो है, जिसने न सिर्फ समय की कसौटी पर खुद को साबित किया, बल्कि दुनिया के टॉप व्यूज वाले वीडियो की लिस्ट में भी अपनी खास जगह बना ली है। यह वीडियो है श्री हनुमान चालीसा, जो 14 साल पहले 2011 में रिलीज हुआ था।

YouTube video

2011 में श्री हनुमान चालीसा के इस वीडियो को रिलीज किया गया था, जिसे आज भी उतनी ही श्रद्धा और भावनाओं से देखा जाता है, जितना इसे पहली बार देखा गया था। मई 2011 को टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई श्री हनुमान चालीसा ने हाल ही में 5 बिलियन (500 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि इसे भारत का एकमात्र वीडियो बनाती है, जिसने इस स्तर को छुआ है।

इस पॉपुलर वीडियो में दिवंगत गुलशन कुमार नजर आते हैं, जिनका नाम भारतीय भक्ति संगीत की दुनिया में सबसे सम्मानित नाम में एक है। इसे गायक हरिहरन ने गाया है और ललित सेन ने संगीत दिया है। 14 सालों में इस वीडियो ने 5 अरब से अधिक व्यूज जुटाए हैं, जो यह दर्शाता है कि भक्ति संगीत सिर्फ इंटरटेनमेंट भर नहीं, बल्कि करोड़ों घरों की आस्था का हिस्सा है। ज्यादातर लोग इसे सुबह और शाम की पूजा, ध्यान या पॉजिटिव एनर्जी के लिए सुनते हैं।

टी सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा कि “हनुमान चालीसा लोगों की आस्था का प्रतीक है। मेरे पिता गुलशन कुमार जी का सपना था कि भक्ति संगीत हर घर तक पहुंचे। यह उपलब्धि उनके उसी सपने और लोगों की श्रद्धा का परिणाम है।” उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के सबसे अधिक देखे गए वीडियो की लिस्ट में जगह बनाना केवल डिजिटल सफलता नहीं, बल्कि भारत में धार्मिक संगीत की गहराई और उसके प्रभाव को दर्शाता है।

YouTube video

दिलचस्प बात यह है कि भारत का कोई भी अन्य वीडियो 5 बिलियन तो दूर, 2 बिलियन व्यूज के आसपास भी नहीं पहुंच पाया है। पंजाबी गाना ‘लहंगा’ 1.8 बिलियन, हरियाणवी गाना ‘52 गज का दामन’ 1.7 बिलियन, ‘राउडी बेबी’ 1.7 बिलियन व्यूज तक पहुंच पाया है। इसके बाद ‘जरूरी था’, ‘वास्ते’, ‘लौंग लाची’, ‘लुट गए’, ‘दिलबर’ और ‘बम बम बोले’ जैसे गाने टॉप इंडियन वीडियो की सूची में आते हैं। 

YouTube video

भारत में 5 बिलियन व्यूज की उपलब्धि अद्भुत है, वहीं ग्लोबल लेवल पर भी इस वीडियो की अलग पहचान है। दुनिया में सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो में बेबी शार्क डांस 16.38 बिलियन, डेस्पासिटो 8.85 बिलियन, व्हील्स ऑन द बस 8.16 बिलियन, बाथ सॉन्ग 7.28 बिलियन और जॉनी जॉनी यस पापा 7.12 बिलियन तक पहुंच पाया है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...