Top 10 Mix Fruit Jam: खट्टा-मीठा टेस्टी जैम बच्चों को बहुत पसंद आता है। एक अच्छे जैम में असली फलों के गुण पाए जाते हैं। लेकिन बाज़ारों में आजकल जैम के नाम पर चीनी और केमिकल बेचा जा रहा है। अगर आपके बच्चे भी जैम कहते हैं तो आपको एक अच्छा जैम चुनना जरुरी है। लेकिन बजट में एक अच्छा जैम कौनसा है? तो देखिए गृहलक्ष्मी की ये टॉप 10 सीरीज, जिसमें हमारी टीम ने की है अलग-अलग ब्रांड के जैम की रेटिंग और आपके लिए चुना है एक अच्छा जैम। तो चलिए देखते हैं-
Also read: बच्चों के लिए मैंगो जैम बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी: Mango Jam Recipe
मैप्रो

असली फलों के पल्प से बना ये जैम वीगन है। इसमें लौ फैट, जीरो ट्रांस फैट और जीरो कोलेस्ट्रॉल है जो उसको नाश्ते का हेल्दी विकल्प बनाता है। ये फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर है। इसके 1 किलो पैक की कीमत 159 रूपये है।
फ्रूजॉय

इस मिक्स फ्रूट जैम में 45 प्रतिशत फलों का पल्प है। इसमें आपको अलग-अलग फ्लेवर भी मिलते हैं। इस जैम में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और सोडियम है। इसके 1 किलो पैक की कीमत 175 रुपये है।
मील टाइम

ये मिक्स फ्रूट जैम बेहतरीन फलों का एक टेस्टी कॉम्बिनेशन है। इसमें विभिन्न सीजनल फ्रूट के पल्प का इस्तेमाल किया जाता है। इस मिक्स फ्रूट जैम के साथ आप अपने बच्चे के ब्रेकफास्ट या टिफिन को टेस्टी बना सकती हैं। इसके 1 किलो पैक की कीमत 185 रूपये है।
डायब्लिस

शुगर फ्री होने के चलते ये मिक्स फ्रूट जैम डायबिटिक फ्रेंडली जैम है। ये जैम लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स शुगर से बना है। अगर आप रोजाना फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इस जैम को अपने ब्रेकफास्ट टेबल पर जरूर रखें। इसके 225 ग्राम पैक की कीमत 230 रूपये है।
9एएम

बिना किसी आर्टिफिशियल केमिकल और प्रेज़रवेटिव के तैयार ये मिक्स फ्रूट जैम 1998 से आपके सवाद को बढ़ाने का काम कर रहा है। इसमें सभी मौसमी फलों के पल्प का इस्तेमाल किया जाता है। इसके 450 ग्राम पैक की कीमत 360 रूपये है।
मनामा

इस मिक्स फ्रूट जैम में फ्रूट पल्प के साथ फलों के टुकड़े भी हैं। इसमें कई अलग-अलग फ्लेवर भी मिलते हैं, जिन्हे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। ये ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट से मुक्त है। इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 115 रूपये है।
एपिस

इस जैम को 7 प्रकार के ताजे फलों के पल्प से तैयार किया जाता है। इसको ब्रेड टोस्ट के अलावा डेसर्ट, दही या पैनकेक की टॉपिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके 450 ग्राम पैक की कीमत 199 रूपये है।
स्वाद

स्वीट और टेंगी फ्लेवर वाला ये मिक्स फ्रूट जैम आपके ब्रेकफास्ट के स्वाद को बढ़ाता है। इस फ्लेवर के साथ अगर आप बच्चों टिफिन देते हैं तो वो कभी भी खाना बचाकर नहीं लाएंगे। इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 230 रूपये है।
मॉर्टन

8 तरह के फलों के पल्प से बना ये जैम प्राकृतिक रूप से मीठा है। इसमें किसी तरह की आर्टिफिशियल मिठास नहीं है। इस जैम को आप सुबह के टोस्ट, मफिन, बैगल्स और पैनकेक के साथ खा सकते हैं। इसके 450 ग्राम पैक की कीमत 120 रूपये है।
किसान

ये जैम विभिन्न प्रकार के फलों से तैयार किया जाता है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ अन्य पोषक तत्व मौजूद हैं। ये आपके बोरिंग परांठा, रोटी और ब्रेड को यम्म टेस्ट देता है, जो बच्चों को काफी पसंद आता है। इसके 500 ग्राम के पैक की कीमत 190 रूपये है।
