गृहलक्ष्मी टॉप 10 शहद: Top Honey
Grehlakshmi Top 10 Honey

Top Honey: ऐसा जरूरी नहीं है कि शहद का सेवन सिर्फ सर्दियों में ही किया जाना फायदेमंद है। अगर सही मात्रा और सही तरीके से शहद को खाया जाए तो वो हर गर्मियों में लाभ देता है। शहद में कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बिमारियों में फायदेमंद होता है। वैसे तो शुद्ध शहद ही लाभदायक होता है लेकिन आजकल बाजार में शहद के कई ब्रांड मौजूद हैं। ऐसे में अच्छा शहद कैसे चुना जाए ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आपको अच्छा शहद चुनने में परेशानी हो रही है तो गृहलक्ष्मी आपके लिए अपनी रिसर्च पर आधारित टॉप 10 शहद की सीरीज लेकर आया है, जिसमें से आप अपनी पसंद के अनुसार शहद चुन सकती हैं। आइए डालते हैं एक नजर-

Also read: दालचीनी और शहद के गुण: Benefits of Honey and Cinnamon

डाबर शहद

Top Honey
Dabur Honey

डाबर अपने शहद के शुद्ध होने का दावा करने के साथ उसको दुनिया का नंबर 1 शहद बताता है। इस शहद का स्वाद बढ़िया होने के साथ इसकी गुणवत्ता भी अच्छी है। ये इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर वजन नियंत्रण करने में तक सहायता करता है। इसके एक किलो के पैक की कीमत 427 रुपए है।

सफोला शहद

सफोला हनी 100 प्रतिशत शुद्धता का दावा करता है। इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो प्रतिरक्षा बनाने में मदद करते हैं। इसके 500 ग्राम के जार की कीमत 204 रूपये है।

झंडू शहद

झंडू हनी स्वदेशी रूप से निर्मित सुंदरबन शहद और तुलसी का एक अनूठा मिश्रण है। इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये शहद इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके एक किलो के ज़ार की कीमत 333 रूपये है।

ऑर्गनिक इंडिया शहद

Organic India Honey
Organic India Honey

ये शहद ऊर्जा का अच्छा स्रोत होने के साथ इसकी खुशबू भी शानदार है। पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से तैयार इस शहद का सेवन सम्पूर्ण तरीके से स्वास्थ्य के लाभदायक है। इसके 250 ग्राम के ज़ार की कीमत 195 रूपये है।

पतंजलि शहद

बाजार में मिलने वाले अन्य शहद की तुलना में पतंजलि के शहद की कीमत काफी कम है। ये शहद एंटी-सेप्टिक क्वालिटी का होने के चलते बढ़िया ब्लड प्यूरीफायर है। सर्दी-जुकाम होने पर इसका इस्तेमाल लाभकारी होता है। इसके एक किलो के ज़ार की कीमत 297 रूपये है।

नेचर्स नेक्टर शहद

ये शहद 100 प्रतिशत प्राकृतिक रूप से तैयार किया गया है। इसमें इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर, जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण मौजूद हैं। इसके अलावा इसका सेवन इम्युनिटी बढ़ाने के साथ वजन नियंत्रण करने में मदद करता है। इसके 500 ग्राम पैक की कीमत 236 रूपये है।

बीबी रॉयल शहद

BB Royal Honey
BB Royal Honey

बीबी रॉयल का शहद रंग में अन्य शहद के मुकाबले थोड़ा काला है, जोकि पूरी तरह से प्राकृतिक है। स्वादिष्ट होने के साथ ये स्वास्थ्यवर्धक भी है। प्राकृतिक रूप से प्राप्त मधुमक्खी शहद अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट कर रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। इसके 500 ग्राम ज़ार की कीमत 259 रुपए है।

बैधनाथ शहद

खाने में चीनी जगह इस शहद का इस्तेमाल किया जाना फायदेमंद होगा। प्राकृतिक रूप से तैयार इस शहद का सेवन करने से इम्यूनिट बढ़ती है। साथ ही ये वजन नियंत्रण करने में भी लाभकारी है। इसके 500 ग्राम ज़ार की कीमत 185 रूपये है।

सेफ हार्वेस्ट शहद

Safe Harvest Honey
Safe Harvest Honey

उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी के जंगलों से प्राप्त ये शहद बिना गर्म किए तैयार किया जाता है। इसमें किसी तरह को मिलावट नहीं की जाती। ये शहद एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके 500 ग्राम ज़ार की कीमत 199 रूपये है।

एपिस

प्राकृतिक रूप से तैयार ये शहद आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है। इसका सेवन वजन नियंत्रित करने के साथ शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसका 500 ग्राम का पैक (एक के साथ एक फ्री) 325 रूपये में आता है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...