ब्लू थीम और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से निखर उठा गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 का दूसरा दिन

इवेंट के दूसरे दिन प्रतिभागियों का ग्रूमिंग सेशन जारी रहा, जिसमें कई जाने-माने एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया।

Grehlakshmi Mrs. India 2024: गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 के दूसरे दिन का आगाज़ बेहद खास अंदाज से हुआ। ब्लू कलर थीम का आकर्षण छाया रहा और सभी प्रतिभागी ब्लू ड्रेस में नज़र आए। इस खूबसूरत रंग के आउटफिट्स में सभी बेहद स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरे दिखाई दिए। इवेंट के दूसरे दिन प्रतिभागियों का ग्रूमिंग सेशन जारी रहा, जिसमें कई जाने-माने एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। इस दिन फिल्म, टीवी और मीडिया उद्यमी संदीप मारवाह ने भी शो की शोभा बढ़ाई। वे नोएडा फिल्म सिटी, मारवाह स्टूडियो और एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं।

Blue dress theme

पहले सेशन की शुरुआत शो के ग्रूमर्स अंजना और कार्ल मासकेरनहस ने की। उन्होंने इस सेशन में प्रतिभागियों को उनके इंट्रोडक्शन और प्रेजेंटेशन स्किल्स को निखारने के सुझाव दिए। उन्होंने सेशन में बताया कि प्रतिभागी कैसे खुद को सही तरीके से पेश करें, आत्मविश्वास कैसे बनाए रखें और सबसे ज़रूरी स्वयं का इंट्रोडक्शन किस तरीके से दें। उनके सुझावों से प्रतिभागियों को न केवल इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के मंच पर बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी अपने हुनर को संवारने का मौका दिया।

Also Read: गृहलक्ष्मी मैगज़ीन के तीसरे मिसेज गृहलक्ष्मी ब्यूटी कॉन्टेस्ट की धमाकेदार शुरुआत

दूसरे सेशन में मीडिया इन्फ्लूएंटसर पुनीत कथूरिया ने प्रतिभागियों को रैम्प वॉक की बारीकियां सिखाईं। इस सेशन में उन्होंने रैम्प पर कदम रखने के सही तरीके, बॉडी पोजिशनिंग से लेकर आत्मविश्वास के साथ वॉक करने की गहराई से जानकारी दी। उनके इन टिप्स की मदद से प्रतिभागियों को पेशेवर मॉडल्स की तरह महसूस करने का मौका दिया।

इस मौके पर न्यूट्रीशनिस्ट कविता देवगन ने भी प्रतिभागियों को सही खानपान को लेकर गाइड किया। उन्होंने फिट और हेल्दी रहने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि किस तरह से सही डाइट का चुनाव कर वे खुद को एनर्जेटिक रख सकते हैं।

Kavita Devgan

लंच के बाद, सबटाइटल क्राउनिंग सेशन भी रखा। इसमें सभी प्रतिभागियों को ‘सबटाइटल क्राउनिंग’ के जरिए सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को उनकी विशेषताओं के आधार पर सबटाइटल्स मिले। यह पल सभी के लिए रोमांचक और यादगार रहा।

Mrs. Grehlakshmi Incia 2024 Contestants

दूसरे दिन मशहूर फैशन डिज़ाइनर अमित तलवार ने फैशन टिप्स शेयर किए। उन्होंने सही आउटफिट, परफेक्ट स्टाइलिंग और कॉन्फिडेंस की महत्ता को बताया। इन फैशन टिप्स को अपनाकर प्रतिभागी मंच पर स्टाइल और ग्रेस बरकरार रख सकते हैं।

गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 का दूसरा दिन प्रतिभागियों के लिए बेहद रोमांचक रहा और नए गुर सीखने को मिले। एक्सपर्ट्स के ग्रूमिंग सेशंस ने न केवल उनके व्यक्तित्व को निखारा बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और तैयारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...