बोरिंग घर के लुक को दें क्लासी लुक, इन 4 ट्रेंडी चीजों का करें इस्तेमाल: Home Decor Ideas
Home Decor Ideas

बोरिंग घर के लुक को दें क्लासी लुक, इन 4 ट्रेंडी चीजों का करें इस्तेमाल

Home Decor Ideas : घर के लुक को क्लासी बनाने के लिए आप कुछ ट्रेंडी चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ अच्छे आइडियाज के बारे में-

Home Decor Ideas: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके घर का लुक काफी अलग और ट्रेंडी सा नजर आए। इसके लिए महंगे-महंगे डेकोरेशन आइटम भी घर में सजाने के लिए लाते हैं. लेकिन अगर आप कम बजट में घर के लुक को ट्रेंडी और क्लासी देना चाहते हैं, तो इस लेख से आपको काफी मदद मिल सकती है। हम आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे घर का लुक क्लासी और ट्रेंडी नजर आएगा। आइए जानते हैं घर के लुक को कैसे बनाएं क्लासी?

Also read : बच्चे में अच्छी लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

घर के लुक को क्लासी देने के लिए नैचुरल प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें। नैचुरल चीजों का प्रयोग करने से आपका घर काफी ज्यादा शानदार नजर आता है। आर्टिशियल चीजों की तुलना में नैचुरल चीजें काफी अच्छी होती है। इसके लिए आप नैचुरल पत्थर, प्लांट्स इत्यादि का प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह की चीजें आपके बजट में भी आती है। आप अपने बाग-बगीचों से डिफरेंट तरह के पत्थर ढूंढकर एक अलग सा पैटर्न दे सकते हैं। साथ ही पौधों का प्रयोग बालकनी में करें। यह काफी शानदार नजर आएगा।

घर को सजाने के लिए आप वाइब्रेंट रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। वाइब्रेट नजर आपके घर को न सिर्फ क्लासी लुक देता है, बल्कि यह आपके घर को एनर्जी देता है। इस तरह का रंग उत्सवमय बनाए रखता है। इसलिए कोशिश करें कि घर में हमेशा लाल, बैंगनी, पीला और बोल्ड रंगों का प्रयोग करें। मुख्य रूप से घर का एक वॉल इस तरह के रंगों से सजाएं। इससे आपका घर क्लासी नजर आएगा।

रीसाइकिल्ड चीजें आज के समय में काफी ट्रेंड में हैं। मार्केट में आपको कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी, जो रीसाइकिल्ड चीजों से बनी हुई होती हैं। इस तरह की चीजें एनवायरमेंट बचाव में भी मददगार होती है। आप चाहे तो रीसाइकिल्ड चीजें मार्केट से ले सकते हैं या फिर घर पर ही बेकार पड़े कपड़े, पॉलीबैग, बोतल, चूड़ियां इत्यादि का प्रयोग करके घर में सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम तैयार कर सकते हैं।

मार्केट में आपको बड़ी-बड़ी मूर्तियां सजाने के लिए मिल जाती हैं। मूर्तियों से न सिर्फ घर का लुक क्लासी नजर आता है, बल्कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। आप अपने हिसाब की मूर्तियां जैसे- भगवान, ट्रेंडिशनल मूर्तियों का प्रयोग कर सकते हैं।

घर के लुक को क्लासी और ट्रेंडी देने के लिए आप इन चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपके हमारे यह आइडियाज पसंद आए हों, इसी तरह के आडियाज के लिए होम डेकोर कटैगरी पर विजिट करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...