घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान : House cleaning tips
आज हम आपको यहां कुछ सुझाव देंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में आराम से सफाई कर सकते हैं।
House Cleaning Tips: घर की सफाई न केवल एक डेली का काम है, बल्कि यह घर को स्वस्थ, साफ-सुथरा और पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण भाग भी है। हालांकि सफाई करते समय कुछ सामान्य गलतियां या लापरवाही हो सकती है, जिससे सफाई अधूरी रह जाती है और बेवजह की एनर्जी ज्यादा खर्च होती है। आज हम आपको यहां कुछ सुझाव देंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में आराम से सफाई कर सकते हैं।
घर की सफाई के लिए टिप्स

घर में सबसे ज्यादा गंदगी बाथरूम में होती है, इसलिए सफाई की शुरुआत बाथरूम से करना सबसे अच्छा आप्शन है। बाथरूम की सफाई घर की और जगहों की तुलना में अधिक हार्ड हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले कठिन काम करना बेहतर होता है। अगर आप चाहें, तो सफाई की प्रक्रिया बाथरूम से शुरू करके इसे जल्दी और प्रभावी तरीके से साफ कर सकते हैं।
सही टाइल्स क्लीनिंग टूल्स का इस्तेमाल करें
यदि आप सफाई के दौरान सही क्लीनिंग टूल्स का यूज नहीं करती हैं, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। गंदे पोछे का उपयोग करने से घर में बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, सफाई करते समय हमेशा साफ और नए पोछे का ही इस्तेमाल करें। अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में बैक्टीरिया न फैलें, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
सफाई करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
सफाई को टीमवर्क बनाएं
घर की सफाई को अकेले करने के बजाय इसे परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर सफाई करें। इससे सफाई का काम जल्दी भी हो जाएगा और आप थकान कम महसूस करेंगे।
सफाई करने के लिए सही चीज़ों का यूज करें

सफाई के लिए सही डिवाइस और चीज़ों का यूज करें। उदाहरण के लिए, गंदे पोछे का इस्तेमाल करने से घर में बैक्टीरिया फैल सकते हैं। इसलिए हमेशा साफ और नए पोछे, ब्रश और माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें। साथ ही, सफाई प्रोडक्ट में आप डिटर्जेंट, सैनिटाइजर और डिसइंफेक्टेंट को सही तरीके से यूज करें।
दरवाजे और खिड़कियों की सफाई
दरवाजे और खिड़कियां अक्सर इगनोर हो जाती हैं, लेकिन ये जगहें सबसे ज्यादा धूल और गंदगी से भरी रहती हैं। इनकी सफाई रोजाना होनी चाहिए। खिड़की के शीशों को साफ करने के लिए ग्लास क्लीनर का यूज करें और दरवाजों को गीले कपड़े से पोंछें।
टाइल्स और फर्श की सफाई
टाइल्स और फर्श को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए डिटर्जेंट या फ्लोर क्लीनर का यूज करें। टाइल्स की दरारों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए पुराने ब्रश का यूज करना सही होगा। फर्श की सफाई के बाद उसे सुखाना न भूलें, ताकि किसी के फिसलने का खतरा न हो।

धूल और घर के कोनों की सफाई पर ध्यान दें
घर के कोनों और छत की सफाई करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि ये स्थान अक्सर इगनोर हो जाते हैं और यहां धूल और मकड़ी के जाले जमा हो जाते हैं। इन जगहों को साफ करने के लिए लंबे हैंडल वाले ब्रश या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।
रसोई और बाथरूम की सफाई
रसोई और बाथरूम घर के ऐसे हिस्से हैं जो सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। रसोई में गैस चूल्हा, सिंक और शेल्फ की सफाई करें। बाथरूम में टाइल्स, शॉवर, नल और सिंक को साफ करने के लिए डिटर्जेंट या बाथरूम क्लीनर का यूज करना एक बेहतर आप्शन है।
तो ये हैं कुछ खास बातें जो घर की सफाई करते समय आप ध्यान में रखें और अपने घर को बनाए रखे साफ़।
