Ganpati Pandal
Ganpati Pandal

Overview:

श्वेता महादिक भगवान गणेश की बड़ी भक्त हैं। वह हर साल गणेश चतुर्थी को खास तरीके से मनाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने घर को समुद्र के नीचे की दुनिया में बदल दिया।

Ganpati Pandal Decoration: देश के हर कोने में इस समय गणेशोत्सव की धूम है। भक्त अपने-अपने अंदाज में बप्पा का स्वागत करते हैं। कहीं पारंपरिक पांडाल लगते हैं तो कहीं नए-नए आइडियाज देखने को मिलते हैं। इसी कड़ी में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता महादिक ने इस बार अपने घर पर कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। श्वेता ने इस बार गणपति बप्पा के लिए एकदम हटके अंडरवाटर थीम वाला पंडाल तैयार किया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

इसलिए अनोखा है यह पांडाल

श्वेता महादिक भगवान गणेश की बड़ी भक्त हैं। वह हर साल गणेश चतुर्थी को खास तरीके से मनाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने घर को समुद्र के नीचे की दुनिया में बदल दिया। इस अंडरवाटर थीम में नीला समुद्री माहौल, सीपियां, रंग-बिरंगे जलीय पौधे और तरह-तरह के समुद्री जीव जैसे डॉल्फिन, स्टार फिश, कछुआ, जेलीफिश, समुद्री घोड़े और झींगा मछली जैसे जीवों के शोपीस शामिल किए। इन सबको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे गणपति बप्पा सच में समुद्र की गहराई में विराजमान हैं।

खुद सजाया पांडाल, शेयर किए स्टेप

सबसे खास बात तो ये है कि इस थीम के साथ बप्पा की मूर्ति को भी पर्ल लुक में सजाया गया। बप्पा के सिर पर मोतियों से बना खूबसूरत मुकुट और गले में मोतियों की माला पहनाई गई। बप्पा की यह मूर्ति इतनी सुंदर लग रही थी कि कोई भी उसे देखते ही रह जाए। खास बात यह है कि श्वेता ने सब अकेले ही डिजाइन किया और उसकी झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने हर स्टेप का वीडियो बनाया और बताया कि कैसे धीरे-धीरे इस अद्भुत पंडाल को उन्होंने तैयार किया गया।

पोस्ट में लिखा, प्यारा सा कैप्शन

गणपति पांडाल का फाइनल लुक शेयर करते हुए श्वेता ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘गणपति बप्पा मोरया, हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी हों, भगवान दुनिया पर कृपा करें।’ उनका ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। लोग कमेंट करके एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह तो कमाल है, कुछ ऐसा पहले कभी नहीं देखा! वहीं दूसरे ने लिखा, बहुत मेहनत की है हर चीज बहुत प्यारी है, खासकर वो कछुआ और क्लाउन फिश। कुछ यूजर्स ने लिखा कि आपके टैलेंट को सलाम है। श्वेता को अब लोग मल्टी टैलेंटेड बोल रहे हैं।

लाखों लोगों ने देखा

बप्पा के इस अंडरवॉटर अवतार ने ना सिर्फ फैंस का दिल जीत लिया है, बल्कि ये भी दिखा दिया कि वे क्रिएटिविटी में किसी से कम नहीं हैं। श्वेता के इस पोस्ट को 19 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह थ्री पांडाल आपका भी दिल जीत लेगा। इससे पहले साल 2024 में श्वेता ने जंगल थीम पर गणेश पांडाल सजाया था। जिसमें उन्होंने गणपति बप्पा के साथ हिरण, खरगोश, पेड़-पौधे सब बनाए थे। इस थीम को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...