Diy Make Your Own Pooja Thali with decorative diyas
Diy Make Your Own Pooja Thali with decorative diyas

DIY pooja thali decoration Ideas: पूजा की थाली सजाने की परंपरा हमारे धार्मिक संस्कारों में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा की सजावट न केवल पूजा की तैयारी को दर्शाता है बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव भी प्रकट करता है। किसी भी पूजा के लिए थाली की सजावट हमारे आध्यात्मिक भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। जब थाली को सुंदर से सजाया जाता है तो पूजा की महत्वता बढ़ती है और भक्त की आस्था का पता चलता है। पूजा के लिए अगर थाली सजाई जाए तो यह शुद्धता और पवित्रता को सुनिश्चित करती है। माना जाता है कि पूजा की थाली को सुंदर से सजाने के कारण वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पूजा का प्रभाव बढ़ता है। पूजा के विभिन्न अनुष्ठानों में थाली की सजावट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। थाने की सजावट में कपूर, दिया, चावल और फूल इस प्रक्रिया को सुंदर और व्यवस्थित बनाते हैं। पूजा के लिए थाली को सजाना सामाजिक और पारिवारिक मेल-जोर को भी बढ़ता है क्योंकि पूजा के समय परिवार के सभी सदस्य एकत्र होते हैं। थाली को दिए से सजाकर पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति आती है।

पूजा की थाली सजाना अतिथियों का स्वागत करने का भी एक तरीका है। हमारे भारतीय सांस्कृतिक और पारंपरिक मान्यताओं में पूजा के लिए थाली को सजाना जरूरी है। हमें अपने सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए पूजा के लिए थाली जरूर सजनी चाहिए। इस प्रकार पूजा की थाली को सजाने का महत्व केवल सजावट तक ही नहीं है बल्कि यह हमारे धार्मिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहलुओं को भी संजोता है। आईए जानते हैं पूजा की थाली को दीयों से घर पर कैसे सजाएं।

pooja thali Decoration with  diya and Flowers accc
Decoration with Flowers | Arti Thali Decoration

एक सुंदर पूजा की थाली बनाने के लिए सबसे पहले थाली को अच्छे से साफ करें और उसके बाद रंग-बिरंगे फूलों और कलरफुल दियों का चयन करें। गेंदे का फूल पीले रंग के लिए चुनें। यह बहुत ही सुंदर लुक देता है। फूलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और थाली के किनारे-किनारे सजाएं। बीच में एक सुंदर रंग-बिरंगे रिबन लगाएं। फूलों की सजावट के लिए गुलाब चमेली और गेंदे के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही थाली में ताजे फल मिठाई और छोटे दिए को भी रखें। दिए को घर पर फूलों के रंग के अनुसार सुंदर से रगें। यह थाली पूजा के दौरान एक शानदार और आकर्षक रूप देता है।

पूजा की थाली को सजाने के लिए रंगीन चावल का उपयोग किया जाता है। ऐसा करने के लिए सबसे पहले चावलों को अलग-अलग रंगों में जैसे लाल, पीला, हरा और नीला रंग से रंग दें। थाली के बीच में एक बर्तन रखें। उसमें रंगीन चावल डालें। चावलों को थाली के किनारे पर सुंदर तरीके से सजाएं और चावलों के ऊपर छोटे-छोटे दियों को स्वास्तिक के आकार में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सजा दें। रंगीन चावल थाली को एक रंगीन और जीवंत रूप देता है, जो पूजा की खासियत को बढ़ाता है। चावल को पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

इस तरीके से ताली को सजाने के लिए एक छोटी सी थाली लें। उसे अच्छे से साफ करें। फिर थाली के चारों ओर छोटे दिए और मोमबत्ती को व्यवस्थित करें। दीयों को तेल और बत्ती से भरें। वहीं मोमबत्तियां को सजाने के लिए रंगीन मोम या सुगंधित मोम का भी उपयोग कर सकते हैं। बीच में छोटा सा बर्तन रखें, जिसमें कपूर या अगरबत्ती हो। इस तरह से सजाई गई थाली पूजा के समय एक अद्वितीय रोशनी और सुगंध प्रदान करेगी।

Decorated special pooja thali with diya and prasad
Decorated special pooja thali with diya and prasad

इस प्रकार से थाली को सजाने के लिए एक थाली लें। उसमें स्वास्थ्य वर्धक प्रसाद जैसे सूखे मेवे, मिठाई, ताजा फल रखें। फल और मेवे को सुंदर तरीके से सजाएं। थाली के बीच में एक छोटा बर्तन रखें, जिसमें पानी हो और कुछ पत्तियां डालें। साथ ही दीये और अगरबत्ती का भी प्रयोग करें। यह थाली न केवल सुंदर होगी बल्कि स्वास्थ्यवर्धक प्रसाद के साथ पूजित भी होगी।

धातु की थाली को सजाने के लिए सबसे पहले तांबे या पीतल धातु की एक थाली लें। इसे अच्छे से साफ करें और फिर इसकी किनारे किनारे पर दीयों और स्वास्तिक का डिजाइन बनाएं। इन डिजाइनों को थाली पर सुनहरे या चांदी के रंग से सजाएं। बीच में एक दीपक और कपूर का बर्तन रखें। इस तरफ सजावट से थाली पारंपरिक और शुभ होगी।

इस तरह की थाली में दीया और स्थानिक सजाने के लिए सबसे पहले थाली को अच्छे से साफ कर लें। फिर थाली के किनारे और बीच में क्रिस्टल या रंग बिरंगी पत्थरों का उपयोग करें। थाली के बीच में एक सुंदर सा दिया रखें। रंग बिरंगी पत्थर से भरी थाली को चमकदार और भव्य रूप देते हैं।

Thali Decoration Idea with Waste Material
Thali Decoration Idea with Waste Material

पूजा की थाली सजाने के लिए छोटे बड़े आकार के दीये को ले लें। थाली को अच्छे से साफ कर लें और इस पर दीयों को एक पिरामिड के आकार में रखें। एक बड़ा दिया नीचे और छोटे दोनों को ऊपर की ओर रखें, जिसमें एक सुंदर और सुसज्जित रूप से थाली सज कर तैयार हो जाएगी। इसके लिए आप छोटे आकार की साधारण दीये ले सकते हैं और बड़े आकार के रंग-बिरंगे डिजाइन वाले दिए ले लें। अलग-अलग दीयों का इस्तेमाल करने से थाली को अलग लुक मिलेगा।

थाली को रोशनी से भर देने के लिए हम दीयों को इस तरीके से थाली पर सजाएंगे कि थाली जगमग कर उठेगी। इस तरीके से थाली को सजाने के लिए छोटे-छोटे दियों को थाली के कोने पर सजाएं और दीयों के चारों तरफ आर्टिफिशियल बैटरी वाली लाइट्स को सजा दें। जब एक साथ लाइट्स और दीये जलेंगे तो यह बहुत ही आकर्षक लगेगा।

थाली को रिबन से सजाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ सकती है। इस तरीके से थाली को सजाने के लिए थाली पर अच्छे से ग्लू की मदद से रिबन चिपकाएं। जिस कलर के रिबन से आप थाली को सजा रहे हों। इस रंग के रिबन को दीए के चारों तरफ भी लपेटें। अब दीयों को थाली पर किसी विशेष आकार में चिपकाएं, जैसे स्वास्तिक या ओम के आकार में थाली पर चिपका दें। यह थाली को एक सुंदर लुक देगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...