गोदरेज ‘टेस्टेड फॉर हैंडलूम्स’ वॉशिंग मशीन रेंज
Products Tips: गोदरेज की यह एडवांस एआईसं चालित फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन रेंज खासतौर पर भारतीय हथकरघा कपड़ों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। जेंटल वॉश तकनीक बनारसी, इकत, जामदानी और सिल्क जैसे नाजुक कपड़ों की बुनावट और चमक को सुरक्षित रखती है, जिससे पारंपरिक परिधानों को बार-बार पहनना आसान बनता है।
कोरनिटोस कोरियन रेंज

कोरनिटोस कोरियन रेंज में कोरियन चिली नाचोज और क्रस्टीज कोरियन चिली पफ्स शामिल हैं, जिनका तीखा, टैंगी और स्मोकी गोचुजांग-प्रेरित स्वाद कोरियन स्ट्रीट फूड का मजा देता है। जहां कोरियन चिली नाचोज की कीमत लगभग ₹110-170 के बीच है, वहीं क्रस्टीज कोरियन चिली पफ्स (62G) करीब ₹60 में उपलब्ध हैं।
ओशिया हर्बल्स पपीता क्लीन फेस वॉश रेंज
ओशिया हर्बल्स की पपीता फेस वॉश रेंज हर्बल और त्वचा-अनुकूल फॉर्मूलेशन पर आधारित है।
पपीता एक्सट्रैक्ट और विटामिन-ई त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं, दाग-धब्बों को हल्का
करने में मदद करते हैं और त्वचा को बिना रूखापन दिए ताजगी प्रदान करते हैं। यह उन लोगों की त्वचा पर सबसे ज्यादा असरदार होता है, जिनकी त्वचा पर काले दाग-धब्बे हैं।
बोरोसिल कलर्स ग्लास कंटेनर रेंज

बोरोसिल की ‘कलर्स’ रेंज में गुलाबी, नीला, स्काई ब्लू और ब्लैक शेड्स के बोरोसिलिकेट ग्लास कंटेनर शामिल हैं। ये कंटेनर लीकेजप्रूफ, माइक्रोवेव-सेफ और दाग-रहित होते हैं, जो रोजमर्रा के टिफिन और फूड स्टोरेज को सुविधाजनक और स्टाइलिश बनाते हैं। इसके इस कंटेनर की कीमत 365 रुपये से शुरू होती है। यह देखने में जितने सुंदर हैं उतने ही लाइवेट भी हैं।
ओ3+ प्रोफेशनल स्किनकेयर रेंज

ओ3+ की प्रोफेशनल स्किनकेयर रेंज महिलाओं और पुरुषों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें सैलून ग्लो कॉम्बो शामिल है, जिसमें ब्राइडल फेशियल किट और डी-टैन पैक है, जिसकी कीमत 1,570 रुपये है और जो घर पर ही पार्लर जैसा निखार देता है। पुरुषों के लिए माचो ग्रूमिंग किट, जिसकी कीमत 555 रुपये है, क्लीनिंग, डी-टैनिंग और फ्रेशनेस के जरिये त्वचा
को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाती है। वहीं, प्रोफेशनल शीट मास्क रेंज, जिसकी कीमत 155 रुपये से शुरू होती है, हाइड्रेशन, ब्राइटनिंग और इंस्टेंट ग्लो के विकल्पों के साथ कम समय में असरदार स्किनकेयर को आसान बनाती है।
कैफ फोंटाना रेड कॉफी मशीन

काफ की फोंटाना कॉफी मशीन रेंज का यह रेड फिनिश मॉडल आकर्षक डिजाइन और दमदार
परफॉरमेंस का मेल है। 19 बार प्रेशर के साथ यह मशीन घर पर ही कैफे जैसी एस्प्रेसो और कैप्सिनो बनाने का अनुभव देती है।
4700BC एवोकाडो ऑयल नाचोज रेंज

4700BC की यह प्रीमियम नाचोज रेंज एवोकाडो ऑयल में तैयार की गई है, जो आम स्नैक्स से अलग और हल्की मानी जाती है। पाइनएप्पल साल्सा, टैंगी गुआकामोले, किमची और चीज-जलेपीनो जैसे इंटरनेशनल फ्लेवर्स इस रेंज को युवा और सेहत-जागरूक उपभोक्ताओं के लिए
आकर्षक बनाते हैं।
