INDIAN PALACES

Famous Palaces in India: हमारा देश भारत अंग्रेजों के आने से पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था, माना जाता है कि उस समय सबसे ज्यादा भारत देश दुनिया से सबसे आगे था। साथ ही हम आर्थिक रूप से बेहद सम्पन्न थे, जिससे विदेशी लोग हमेशा भारत की तरफ लालायित नजरों से देखते थे। हमारे राजाओं – महाराजों ने उस समय कुछ ऐसे खास महल (Famous Palaces in India) बनवाये थे जिसे रूप रंग आदि की चर्चा आज भी पूरी दुनिया में होती है। दुनिया के बड़े बड़े आर्टिटेक आज भी उन महलों (Famous Palaces in India) में आकर उनकी बनावट और नक्काशी के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं।

PALACES

साथ ही हर साल लाखों विदेशी पर्यटक इन महलों को देखने कई हजार किलोमीटर से आते हैं और कुछ विदेशी फिर भारत के संस्कृति, सभ्यता को देखकर यहीं बस जाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे महलों (Famous Palaces in India) के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर साल लाखों विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। साथ ही इन महलों की नक्काशी और बनावट देखकर आप हैरान रह जाएंगे, इतने मॉर्डन होने के बाद भी हम ऐसी बनावट आजकल नहीं कर पाते हैं, जो पहले के जमाने में हमारे पूर्वज कर गए हैं।

आइये हम इन खास महलों के बारे में पढ़ते हैं और जानते हैं कि आखिर किस वजह से ये महल पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय हैं :

बकिंघॅम पैलेस से भी बड़ा है भारत का ये महल

दुनिया में सबसे बड़ा महल कौन सा है अगर किसी से पूछा जाए तो वो तपाक से जवाब देगा कि बकिंघॅम पैलेस, जबकि ये सच नहीं है। भारत का लक्ष्मी विलास महल दुनिया का सबसे बड़ा महल है, जो कि बकिंघॅम पैलेस से चार गुना बड़ा है। लक्ष्मी विलास महल बड़ोदरा, गुजरात (Famous Palaces in India) में स्थित है, जो प्रसिद्ध मराठा गायकवाड़ राजपरिवार द्वारा बनवाया गया है।

LAKSHMIVILAS PALACE

1890 में इस महल का निर्माण शुरू हुआ था और जिसे बनने में लगभग 12 साल लगे थे, इस महल में यूरोपियन सभ्यता की झलक दिखाई देती है। बता दें कि इस महल को दुनिया के प्रख्यात डिजाइनर राबर्ट फेलो चिशोल्म ने अपनी देखरेख में डिजाइन किया और बनवाया था। इस महल (Famous Palaces in India) को देखने देश विदेश से हर रोज हजारों लोग आते हैं, और इसकी नक्काशी और बनावट के दीवाने हो जाते हैं। आपको बता दें कि यह महल सोमवार को बंद रहता है, जबकि बाकि दिनों में सुबह 9’30 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है, इस समय में आप कभी भी यहां जा सकते हैं।

दुर्गम पहाड़ियों पर बसा आमेर दुर्ग

राजस्थान में बहुत सारे राजा महाराजाओं ने राज किया और उनमें से कई राजाओं ने ऐसे ऐसे किले व महल (Famous Palaces in India) बनाये दुनिया ने जिनकी तारीफ़ की है। उनमें से ही एक आमेर दुर्ग का निर्माण मीणा जनजाति ने सन 967 ईस्वी में करवाया था, जिसका पुर्निर्माण 1727 में महाराज मान सिंह प्रथम ने करवाया था। पहले आमेर दुर्ग का नाम भगवान शिव के नाम पर अम्बिकेश्वर दुर्ग था, पर महाराज मान सिंह प्रथम ने इसका नामकरण आमेर दुर्ग कर दिया।

AMER DURG

आपको इस किले में कई सारे मंदिर मिल जायेंगे जहाँ आपके मन को शांति मिलेगी साथ ही इस महल की बनावट व नक्काशी से आप प्रभावित हो सकते हैं। दुनियाभर में विख्यात दिवान – ए – आम इसी महल (Famous Palaces in India) में हैं, जहाँ राजा – महाराजा बैठकर जनता की समस्याएँ सुनते थे और फिर उन्हें न्याय देते थे।

त्रावणकोर की शान पद्मनाभपुरम पैलेस

अगर हम भारत में महलों (Famous Palaces in India) की बात करें और त्रावणकोर के पद्मनाभपुरम पैलेस की बात न करें तो उस महल की शान में ये गुस्ताख़ी होगी। दक्षिण भारत की देसी वास्तुकला के आधार पर बना ये महल नक्काशीदार फूल और उस ज़माने में उपयोग हुआ काला ग्रेनाइट पत्थर आज भी लोगों के लिए चर्चा का विषय है।

 PADMANABHPURAM PALACE

पद्मनाभपुरम पैलेस सोमवार को बंद रहता है, जबकि मंगलवार से रविवार के बीच में यह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। इस महल में एक रहस्यमयी दीपक है जो 18 वीं सदी से लगातार जल रहा है और अब तक इसका पता नहीं चल सका की ये इतने दिन से बिना बुझे कैसे जल रहा है।

Leave a comment