Food Cities
indian sweets

Food Cities: भारत का नाम दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत देशों में शामिल है। संस्कृति और परंपराओं की वजह से इसे दुनिया भर में पहचाना जाता है। यहां के हर राज्य में आपको अलग बोलचाल, रहन-सहन, त्योहार, परंपरा और रीति रिवाज का मिश्रण देखने को मिलेगा। हम जब भी कहीं घूमने जाते हैं तो हमें इन चीजों का दीदार करने को मिलता है। यही वो चीजें हैं जो किसी भी जगह की पहचान बन जाती हैं।

हर जगह किसी न किसी कारण की वजह से प्रसिद्ध है। कहीं के पर्यटक स्थल लोगों के बीच प्रसिद्ध है तो कहीं की प्राकृतिक वादियां लोगों का ध्यान खींचने का काम करती हैं। हर जगह अपनी किसने किसी खासियत की वजह से लोगों के बीच पहचान बटोरती है। भारत के अलग-अलग राज्य और वहां मौजूद शहर केवल घूमने फिरने के लिए ही नहीं बल्कि खान-पान के लिए भी प्रसिद्ध है। आज हम आपको भारत के अलग-अलग राज्यों में मौजूद ऐसे शहरों के बारे में बताते हैं, जो अपनी मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध हैं।

Bengali Sweet
Bengali Sweet

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है और यहां के प्रसिद्ध शहरों में शुमार है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको कई सारे ऐतिहासिक स्थान का दीदार करने को मिलेगा। यहां के हावड़ा ब्रिज के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। जब आप यहां जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर एक मिठाइयों का आनंद लेने को भी मिलेगा। बंगाली मिठाईयां तो वैसे भी स्वाद में लाजवाब होती है। यहां आप रसगुल्ला, मिष्टि दोई, संदेश, पतिशप्त जैसी लाजवाब मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं।

Ghevar
Ghevar

जयपुर राजस्थान में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत शहर है।इस जगह को गुलाबी नगरी के नाम से पहचाना जाता है। यहां घूमने के लिए कई सारी ऐतिहासिक इमारत मौजूद हैं। यहां का हवा महल सबसे खास है। जब आप जयपुर जाएंगे तो आपको स्वादिष्ट घेवर का आनंद लेने को मिलेगा। यह राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। इसके अलावा आप यहां मावा कचौरी का आनंद भी ले सकते हैं।

UP Sweet
UP Sweet

उत्तर प्रदेश में मौजूद यह शहर अपनी नवाबी शान के लिए पहचाना जाता है। नवाबों का राज भले ही यहां खत्म हो गया हो लेकिन संस्कृति, परंपराओं, बोली और खान-पान में नवाबी झलक आज भी देखने को मिलती है। आप यहां इतिहास से जुड़े कई स्थानों का दीदार कर सकते हैं। आपको यहां स्वादिष्ट मक्खन मलाई, गाजर का हलवा और शाही टुकड़ा जैसे व्यंजन खाने को मिलेंगे। मलाई की गिलौरी यहां सबसे ज्यादा फेमस है।

Petha
Petha

जब भी उत्तर प्रदेश के आगरा का नाम सामने आता है। हर व्यक्ति के दिमाग में सबसे पहले ताजमहल की तस्वीर आ जाती है। सात अजूबों में शामिल ताजमहल दुनिया भर में प्यार की निशानी के तौर पर पहचाना जाता है। जब आप आगरा जाएंगे तो यहां खूबसूरत ताजमहल का दीदार करने के अलावा आपको स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लेने को भी मिलेगा। पेठा यहां की सबसे प्रसिद्ध मिठाई है। आप यहां अलग-अलग फ्लेवर वाले पेठे का आनंद ले सकते हैं।

Peda
Peda

मथुरा उत्तर प्रदेश में मौजूद एक आध्यात्मिक शहर है। जो भगवान कृष्ण की लीलाओं और उनके मंदिरों की वजह से पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको बांके बिहारी, राधा वल्लभ सहित कई सारे मंदिरों का दीदार करने को मिलेगा। मिठाई की बात करें तो यहां का पेड़ा बहुत मशहूर है। यह मंदिरों में भी भगवान को विशेष रूप से पेड़े का भोग लगाया जाता है। यह स्वाद में लाजवाब होता है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...