रसगुल्ले का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन रसगुल्ले के साथ कुछ लोगों ने ऐसा किया है, जिसे देखकर आप कहेंगे कि इसकी क्या जरूरत थी। कोई भी त्योहार मिठाई के बिना अधूरा है। त्योहार के मौके पर लोग अपने सगे-सबंधियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करते हैं।
भारतीयों की कोई भी खुशखबरी मिठाई के बिना पूरी नहीं होती है। अगर आप खाने के शौकिन हैं तो अक्सर आपको खाने में नई-नई वैरायटी की जरूरत पड़ती होगी। खाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। फूड बिजनेस सबसे मुनाफा वाला बिजनेस माना जाता है। कुछ लोग पेट भरने के लिए खाते हैं, तो कुछ लोग स्वाद के लिए खाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको रोज़-रोज़ नई-नई डिश टेस्ट करनी होती है।
Man makes rasgulla chaat with tamarind chutney and yogurt. Viral video makes Internet nauseous – Trending News News https://t.co/SahjSY02Mc
— Kaptan Hindustan™ (@KaptanHindostan) October 20, 2021
रसगुल्ला, जिसे बंगाली में रसॉगोला/ रोसगुल्ला के नाम से भी जाना जाता है। एक स्वादिष्ट मिठाई है जिसकी उत्पत्ति पश्चिम बंगाल में हुई थी। चीनी की चाश्नी में डूबी यह एक ऐसी मिठाई है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। दूसरी और चाट आलू, दही, चटनी आदि विभिन्न सामग्रियों से बनाया जाने वाला एक लोकप्रिय नमकीन नाश्ता है। जिसे भारतीय स्नैक के रूप में बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अनोखी है, यहां 1 मिनट में क्या से क्या हो जाए कुछ पता नहीं है। एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति ने रसगुल्ले और नमकीन चाट को मिलाकर ऐसी रेसेपी तैयार कर दी, ‘जिसे देखकर नेटिजन घबरा गए और हैरान हो गए। रसगुल्ला प्रेमियों के लिए तो यह धक्का लगने जैसा था। अब देखते है, रसगुल्ला चाट बनाने की रेसेपि।
रसगुल्ला चाट बनाने के लिए उस आदमी ने दो रसगुल्ले में से चाशनी को निचोड़ कर प्याले में डाल दिया। इसके बाद दोनों को बीच से काटकर चाट मसाला, लाल चटनी, दही मिला दिया। बादाम, काजू और किशमिश डालकर परोस दिया। इस अजीबोगरीब रेसेपी का वीडियो यूज़र कप्तान हिंदुस्तान ने अपलोड किया है। इसे देखकर लोगों ने अजीबो-गरीब रिऐक्शन दिए हैं। आपका इस पर क्या रिएक्शन है, हमें जरूर बताईए।
