दिवाली में होने लगती है जहरीली हवा, इन तरीकों से वायु को करें शुद्ध: Easy Ways To Clean Air
Protect Your Child from Air Pollution

दिवाली में होने लगती है जहरीली हवा, इन तरीकों से वायु को करें शुद्ध: Easy Ways To Clean Air

Easy Ways To Clean Air : घर के आसपास की हवा को शुद्ध करने के लिए आप कुछ आसान से तरीकों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली में हवा को शुद्ध कैसे रखें?

Easy Ways To Clean Air : दिवाली, छठ पूजा खुशियों का त्यौहार है। इस त्यौहार के आगमन से पहले वातावरण काफी ज्यादा दूषित हो चुका है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें फैक्टरियों से निकलने वाला धुआं, कचड़े जलाना इत्यादि भी हो सकते हैं। इसके अलावा दिवाली के मौके पर जलने वाले पटाखे भी वायु को दूषित करते हैं। इस स्थिति में सांस लेना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। हर व्यक्ति अपने घर में एयर प्यूरीफायर नहीं लगा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप नैचुरली अपने घर के आसपास की हवा को शुद्ध कर सकते हैं। आइए जानते हैं वायु को कैसे करें शुद्ध?

Also read : ‘काली-पीली’ के लिए सड़कों पर उमड़ा नागपुर

Easy Ways To Clean Air
Easy Ways To Clean Air-indore plants

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की हवा शुद्ध रहे, तो सबसे पहले अपने घर में इनडोर प्लांट्स ले जाएं। इनडोर प्लांट्स की मदद से घर की हवा काफी हद तक शुद्ध होती है। मुख्य रूप से आप अपने घर में एरिका प्लांट्स, स्नैक्स प्लांट्स, रबड़ प्लांट्स लगा सकते हैं। इससे घर की हवा को शुद्ध करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। यह आपके घर से हानिकारक हवा को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

घर की हवा को सुध्ध करने के लिए आप घर की साफ-सफाई के बाद एसेंशियल ऑयल का प्रयोग करें। एसेंशियल ऑयल आपके घर से नेगेटिविटी को कम कर सकता है। साथ ही हवा को भी शुद्ध करता है। इससे घर में काफी अच्छी खुशबू भी आती है। अगर आप घर की हवा को शुद्ध करने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस चीज को अपनी लिस्ट में जरूर एड कर लें।

essential oils
essential oils
soft lamp
soft lamp

इन दिनों सॉल्ट लैंप्स काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह घर की नेगेटिविटी को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, सॉफ्ट लैंप की मदद से आप अपने घर की हवा को शुद्ध कर सकते हैं। मुख्य रूप से रॉक सॉल्ट नेचुरल एयर प्यूरीफायर का कार्य करता है, इससे हानिकारक हवा को कम करने में मदद मिल सकती है।

घर के आसपास की हवा को शुद्ध करने के लिए आप बीजवैक्स मोमबत्ती का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हवा को शुद्ध करने का नैचुरल प्यूरीफायर है। इससे हवा में घुले हानिकारक कण काफी हद तक कम हो सकते हैं। साथ ही घर की हवा को क्लीन करने में मदद मिल सकती है।

candle
candle

घर के आसपास के वातावरण को शुद्ध करने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल का प्रयोग करें। यह हवा को शुद्ध करने का सबसे सरल और प्रभावी तरीकों में से एक है। इससे हवा में चारों को खुशबू आती है। साथ ही हानिकारक कणों को कम किया जा सकता है।

हवा को साफ करने के लिए आप इन तरीकों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसके अलावा आप कई अन्य तरीकों को भी आजमा सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...