धूप न मिलने की वजह से ठंड में कपड़ों में आने लगती है बदबू, तो अपनाएं यह ट्रिक: Clothes Washing Tips
Clothes Washing Tips

धूप न मिलने की वजह से ठंड में कपड़ों में आने लगती है बदबू,तो अपनाएं यह ट्रिक

ठंड के कपड़े ऊनी होते हैं और मोटे होते हैं जिसकी वजह से धूप की ज्यादा जरूरत होती है।

Clothes Washing Tips: ठंड के मौसम में धूप बहुत ही कम निकलती है। ऐसा अक्सर होता है कि बादल छाए रहते हैं और धूप नहीं आती है जिसकी वजह से कपड़े नहीं सूखते हैं। ठंड के दिनों में लोग कई दिनों तक कपड़े सुखाते रहते हैं परंतु सूखते नहीं है। कई बार तो ऐसा होता है कि जब तक कपड़े धोते धूप चली जाती है। ठंड के कपड़े ऊनी होते हैं और मोटे होते हैं जिसकी वजह से धूप की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में जब कपड़े नहीं सूखते तो उनमे बदबू आनी शुरू हो जाती है। यह अजीब सी बदबू लगती है जिसकी वजह से कपड़े पहनने में मुश्किल हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ट्रिक बताने जा रहे हैं जैसे आप कपड़ों की बदबू को दूर कर सकते हैं।

Also read : इस तरीके से किया जा सकता हैं कपड़ों का पीलापन दूर

कपड़े धोते समय इस चीजों का करें इस्तेमाल

Clothes Washing Tips
things to use for washing clothes

ठंड के मौसम में हवा में बहुत ही ज्यादा नमी हो जाती है जिसकी वजह से आसानी से कपड़े नहीं सुख पाते हैं। देखा जाए तो उनमें बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं क्योंकि गीले कपड़ों में अक्सर बैक्टीरिया रहते हैं और धूप नहीं मिलने पर कपड़ों में कीटाणु आ जाते हैं और कपड़ों में बदबू भी आने लगती है। ठंड में कई बार बारिश भी हो जाती है जिसकी वजह से कपड़ों पर फफूंद और कीटाणु लग जाते हैं।

सबसे पहली बात तो यह है कि गीले कपड़ों को कभी भी इकट्ठा करके नहीं रखना चाहिए। जब आप कपड़े धोते हैं तो पसीने वाले कपड़ों को अलग रखना चाहिए। कपड़े धोने से पहले कपड़ों में थोड़ा सा डिटॉल डाल देना चाहिए। अगर सूरज नहीं भी निकलता है तो आप छत पर इस हवा में सूखने के लिए डाल दे। कपड़ों को जब तक नहीं पहनना चाहिए जब तक यह पूरी तरह से सुख नहीं जाते हैं।

इस तरह से सुखाने चाहिए कपड़े

clothes drying
clothes drying

ठंड के मौसम में अक्सर धूप नहीं दिखाई देती है। ऐसे में अगर कुछ दिन धूप नहीं दिखाई देती है तो आप कपड़े सूखने के लिए सूरज का इंतजार करेंगे परंतु ऐसा असंभव होता है क्योंकि हमें कपड़ों की जरूरत रोज होती है और कपड़ों को रोज धोना भी पड़ता है। इसीलिए आप छत पर सुखाने की बजाय घर पर ही कपड़े सुखाने की व्यवस्था कर सकते हैं। आप घर के अंदर या फिर बालकनी पर अस्थाई रस्सी लगा सकते हैं और उन पर कपड़े सुखा सकते हैं।

अगर आप चाहे तो कपड़े सुखाने का स्टैंड भी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास बालकनी नहीं है तो कपड़ों को हवा में सूखने के लिए खिड़की के पास या फिर पंखे के नीचे भी लटका सकते हैं। ठंड में ऐसा करना जरूरी होता है इससे आपके कपड़ो में बदबू नहीं आएगी।

कपड़े धोने के लिए इन चीजों का ना करें इस्तेमाल

Washing Tips
Washing Tips

ठंड के कपड़ों को अगर आप इजी में धोते हैं तो बदबू आने की संभावना कम हो जाती है। अगर आप केवल हवा में कपड़े सुखाते है तो इसमें बदबू नहीं आएगी। इसी के साथ-साथ आप डिटर्जेंट का भी उपयोग कर सकते हैं। यह आपके कपड़ो को कीटाणु रहित रखता है और इससे कपड़ों में खुशबू भी आती है। कपड़ों को पानी में अच्छे से धोने के बाद इसमें एक ढक्कन नींबू या फिर गुलाब की खुशबू वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे कपड़ों में ताजगी बनी रहती है और बदबू नहीं आती है।

कपड़े को धोते समय थोड़ा सा ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आप ऐसे सर्फ का उपयोग करें जो आपके कपड़ो को कीटाणु रहित रख सके। डिटर्जेंट में सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े धो सकते हैं। सिरका और बेकिंग सोडा फंगस को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। इस सामग्री से बदबू भी खत्म हो जाती है और यह अच्छी तरह से काम करता है।

इस तरीके से आप अपने घर के कपड़ों को खुशबूदार रख सकते हैं और इसी के साथ उनमें कीटाणु भी नहीं होंगे। इन ट्रिक का जरूर इस्तेमाल करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...