Overview: दिवाली की सफाई में खिड़की-दरवाजों को न करें इग्नोर, मिनटों में यूं करें क्लीन
दिवाली की सफाई में खिड़की-दरवाजों पर फोकस करना न भूलें। इसे कई घरेलू चीजों के उपयोग से साफ और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
Tips of Window and Door Cleaning: दिपावली में अब कुछ ही हफ्ते शेष बचे हैं और हर घर में सफाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह वह समय है जब घर को गहराई से साफ करने का मौका मिलता है। दिवाली से पहले घर की सफाई की परंपरा बहुत पुरानी है और ऐसा माना जाता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ घर में आमंत्रित किया जाता है। ऐसे में जरूरी है कि घर का कोना-कोना साफ और खूबसूरत लगे। लेकिन जल्दबाजी में हम अक्सर खिड़की और दरवाजों को साफ करना भूल जाते हैं। जो देखने में तो गंदे लगते ही है साथ ही कमरे की शोभा भी खराब करते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताते हैं जो मिनटों में खिड़की और दरवाजों को चमका देगें।
सफाई की शुरुआत सामान हटाने से करें

हमारे घरों में अक्सर ऐसी चीजें होती हैं जो नियमित रूप से इस्तेमाल नहीं होतीं, लेकिन हम उन्हें सहेज कर रखते हैं। खासकर पुराने परदे और बंदनवार जो साल भर आपके खिड़की दरवाजों की शोभा बढ़ाती हैं। इस दिवाली पुरानी चीजों को हटाकर नई हैंगिंग चीजें लाएं। या पुरानी वंदनवार, लड़ और परदों को रिसाइकल करके नई चीजें बनाएं।
तारपीन के तेल से लकड़ी को चमकाएं
तारपीन का तेल लकड़ी के फर्नीचर और दरवाजों को चमकाने का एक पुराना और प्रभावी तरीका है। यह न केवल लकड़ी को चमकदार बनाता है बल्कि उसकी उम्र भी बढ़ाता है। सफाई के लिए आपको चाहिए तारपीन का तेल, एक पुराना टूथब्रश, एक माइक्रोफाइबर तौलिया या स्क्रब और एक सूती कपड़ा। सबसे पहले लकड़ी की सतह से धूल-मिट्टी हटा दें। एक छोटी कटोरी में थोड़ा तारपीन का तेल लें। पुराने टूथब्रश की मदद से दरवाजे और खिड़कियों के कोनों में लगा लें। फिर माइक्रोफाइबर तौलिया से स्क्रब करते हुए साफ करें।
पिलो कवर से जाली साफ करें
घर की खिड़कियों और दरवाजों पर लगी जाली को साफ करना मुश्किल काम लग सकता है, खासकर अगर यह लंबे समय से नहीं किया गया हो। लेकिन एक आसान और सस्ता तरीका है पिलो कवर। पुराने कुशन कवर या पिलो कवर को पानी से अच्छी तरह धो लें। बड़े मग में थोड़ा डिटर्जेंट और पानी मिलाकर घोल बनाएं। अब धुले कवर को घोल में डुबोएं और गीले कवर को दस्ताने की तरह पहनकर जाली को रगड़ें। यह तरीका जाली को बिना नुकसान पहुंचाए चमकदार बनाता है।
खिड़कियों को स्ट्रीक-फ्री बनाएं

खिड़कियों को साफ करने में धारियां न छूटें, इसके लिए विशेष टिप्स अपनाएं। खिड़कियों को एक तरफ वर्टिकल स्ट्रोक्स और दूसरी तरफ हॉरिजॉन्टल स्ट्रोक्स से साफ करें, ताकि अगर धारियां दिखें तो पता चले कि किस तरफ हैं। सीधी धूप में खिड़कियां साफ न करें, क्योंकि क्लीनर जल्दी सूख जाता है और निशान छोड़ देता है। पेपर टॉवल का इस्तेमाल न करें, बल्कि सिकुड़ी हुई न्यूजपेपर या लिंट-फ्री माइक्रोफाइबर क्लॉथ का उपयोग करें, जो धारियां या अवशेष नहीं छोड़ते।
विनेगर सॉल्यूशन से सफाई
विनेगर से कांच और लकड़ी की सफाई करने से उसमें जर्म आसानी से नहीं पनपते। साथ ही मटेरियल को नुकसान से भी बचाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक स्प्रे बॉटल में व्हाइट विनेगर, डिश वॉश और पानी लेना है। अब इसे अच्छी तरह मिलाकर सॉल्यूशन तैयार कर लें। अब इसे डायरेक्ट खिड़की और दरवाजों पर छिड़के और सूखे कपड़े से साफ कर लें।
सफाई के अतिरिक्त टिप्स
– उच्च नमी वाले क्षेत्रों जैसे बाथरूम में खिड़कियों पर धुंध और भाप से बचने के लिए क्लीनिंग सॉल्यूशन में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाएं, स्प्रे करें और माइक्रोफाइबर क्लॉथ से पोंछें।
– कठिन दाग जैसे पक्षी की बीट या चिपचिपे अवशेष के लिए, क्लीनिंग सॉल्यूशन को कुछ मिनट बैठने दें फिर पोंछें। यह अलावा तरल हटाता है और खिड़कियां क्रिस्टल क्लियर छोड़ता है।
– जिद्दी धारियों के लिए, अनडाइल्यूटेड विनेगर से स्पॉट क्लीन करें। पॉलिश्ड फिनिश के लिए, सोकोलोव्स्की सूखे माइक्रोफाइबर क्लॉथ से बफिंग सुझाते हैं। खिड़की की स्क्रीन्स और सिल्स को साफ करना न भूलें।
