sawan tulsi upay
sawan tulsi upay

तुलसी के उपाय से दूर होगी समस्या

सावन हिंदू धर्म का शुभ महीना है। इस माह शिवजी की पूजा का महत्व है। साथ ही इस महीने तुलसी से जुड़ा उपाय करने से सभी परेशानियों से छुटकारा भी मिल जाता है।

Tulsi Upay in Sawan: सावन महीने की शुरुआत शुक्रवार 11 जुलाई 2025 से हो चुकी है और 9 अगस्त 2025 को सावन महीना समाप्त हो जाएगा। इसी दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। सावन का महीना हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और शुभ माह में एक माना जाता है। सावन का महीना वैसे तो भगवान शिव की पूजा और व्रत आदि के लिए समर्पित होता है। लेकिन इसके साथ ही सावन में तुलसी पूजन और तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से धन-धान्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। क्योंकि तुलसी में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है और इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है, इसलिए सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के साथ ही तुलसी पूजन का भी महत्व और अधिक बढ़ जाता है। हालांकि भगवान शिव की पूजा में तुलसी चढ़ाना वर्जित होता है, लेकिन सावन में तुलसी पूजा करने से श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सावन में करें तुलसी की मंजरी का यह उपाय

Tulsi ke upay
Tulsi ke upay

सावन महीने में अगर आपके घर पर लगी तुलसी में मंजरी आ जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होने वाली है। ऐसे में आपको एक लोटे जल में तुलसी की मंजरी डालकर पूरे घर पर इस जल से छिड़काव करना चाहिए इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है।

भगवान विष्णु को तुलसी करें अर्पित

offering tulsi to lord vishnu
offering tulsi to lord vishnu

भगवान विष्णु की कोई भी पूजा तुलसी के बिना स्वीकार्य नहीं होती है। इसलिए भगवान विष्णु को तुलसी पत्ते या तुलसी दल जरूर अर्पित किए जाते हैं। भगवान विष्णु को तुलसी इतनी प्रिय है कि इसे ‘विष्णुप्रिया’ या ‘हरिप्रिया’ के नाम से भी जाना जाता है। चातुर्मास के चार माह की अवधि में सावन पहला महीना होता है। इस महीने में भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा में उन्हें तुलसी अर्पित जरूर करनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

तुलसी के इस उपाय से ग्रह दोषों का होगा शमन

Tulsi Upay in Sawan Month 2025
Tulsi Upay in Sawan Month 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नियमित तुलसी में जल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में मौजूद ग्रह दोष दूर होते हैं और व्यक्ति के समस्त पापों का नाश भी होता है। तुलसी पूजन करने वाले व्यक्ति को मृत्युपरांत मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। इसलिए सावन में नियमित रूप से सुबह स्नान के बाद तुलसी में जल चढ़ाएं और संध्या में घी का दीप जलाएं। इससे घर पर देवी लक्ष्मी का स्थायी रूप से वास होगा।

समस्त परेशानियों को दूर करेगा तुलसी का यह छोटा सा उपाय

Tulsi Upay for Money Problem
Tulsi Upay for Money Problem

अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो इसके लिए तुलसी की मंजीरी का यह छोटा सा उपाय कर सकते हैं। ये बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके लिए सावन महीने में तुलसी की मंजरी को तोड़कर इसे धूप में सुखा लें और फिर इसे हरे रंग के कपड़े में बांधकर पैसे रखने वाले स्थान या फिर तिजोरी मे रख दें। इससे धन की कमी दूर हो जाएगी।


मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...