Tulsi Root Upay
Tulsi Root Upay

Tulsi Root Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना जाता है और धर्म शास्त्रों में भी इसके महत्व का उल्लेख मिलता है। साथ ही हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक भी माना गया है। यही कारण है कि हर हिंदू घर-परिवार में तुलसी का पौधा अवश्य लगा होता है और देवी-देवताओं के समान ही प्रतिदिन तुलसी की पूजा की जाती है। घर पर तुलसी का पौधा लगाने और पूजा करने के अनगिनत लाभ हैं। वास्तु शास्त्र से लेकर धर्म शास्त्रों में तुलसी से जुड़े लाभों के बारे में बताया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल तुलसी का पौधा या इसके पत्ते ही नहीं बल्कि तुलसी के जड़ के भी कई चमत्कारिक लाभ हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। तुलसी के जड़ के उपायों से आपकी सोई या रूठी किस्मत भी फिर से जाग जाएगी। आइये जानते हैं तुलसी पौधे के जड़ से जुड़े चमत्कारिक उपायों के बारे में-

दुर्भाग्य होता है दूर

Tulsi Root Upay-Bad luck goes away remedy of Tulsi root
Bad luck goes away remedy of Tulsi root

अगर बार-बार किसी कार्य में आपको असफलता हाथ लग रही है या दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ रहा तो इसके लिए शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी के दिन तुलसी की जड़ के पास घी का दीपक जलाकर उत्तर दिशा में रखें। साथ ही जड़ के पास थोड़ा सा गुड़ भी प्रसाद स्वरूप चढ़ाएं। ऐसा करने से भाग्योदय होता है। लेकिन दीपक को दूर से ही रखें, ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा इस दौरान स्पर्श नहीं होना चाहिए। इसका कारण यह है कि धार्मिक मान्यतानुसार तुलसी भी एकादशी का व्रत रखती हैं और इस दिन तुलसी में जल चढ़ाने या स्पर्श करने से तुलसी का व्रत टूट सकता है।

इच्छित फल की प्राप्ति के लिए

कोई इच्छा पूर्ण करने के लिए या मनोकामना पूर्ति के लिए भी तुलसी जड़ से जुड़ा ये उपाय बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए आप तुलसी पौधे के पास आटे से बना एक दीपक जलाएं और आसन बैठकर ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र जाप के बाद देवी तुलसी और श्रीहरि का स्मरण करते हुए हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

ग्रह दोष से मुक्ति के लिए

Tulsi Root Upay for Grah Dosh
Tulsi Root Upay for Grah Dosh

अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष हो और इसके कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए आप नियमित रूप से तुलसी पूजन करें। ग्रह दोष दूर करने के लिए तुलसी के पौधे से थोड़ी सी जड़ निकालकर इसे लाल रंग के कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें। इसके साथ ही आप ताबीज बनाकर गले में भी पहन सकते हैं। इस उपाय को करने से ग्रह दोष दूर होता है और अशुभ ग्रह से फिर से अनुकूल होकर शुभ फल प्रदान करते हैं।

सफलता पाने के लिए

Tulsi Root Upay for Success
Tulsi Root Upay for Success

परीक्षा, इंटरव्यू या व्यापार आदि में सफलता पाने के लिए तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर इसकी पूजा करें और फिर जड़ को किसी पीले रंग के कपड़े से बांधकर रख दें। आप जब भी किसी जरूरी काम के लिए जाएं तो इस पोटली को अपने पास रखें। ऐसा करने से आपको उस कार्य में सफलता मिलेगी।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं खबर इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे लाइफस्टाइल,...