Panchgrahi Yog : वैदिक ज्योतिष में नवग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसका देश-दुनिया और मानव जीवन पर असर पड़ता है। अप्रैल और मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दौरान मीन राशि में शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु एक साथ रहेंगे। इस वजह से पंचग्रही योग बनेगा। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि मीन राशि में बनने वाला यह पंचग्रही योग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह समय काफी शुभ साबित हो सकता है। पंचग्रही योग बनने से किस्मत साथ देगी और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। करियर, बिजनेस में तरक्की के साथ-साथ धन लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं।
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा। शनि की साढ़े साती खत्म होने से परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और जीवन पहले की तरह सामान्य होने लगेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर-सफलता के लिहाज से काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल विराजमान हैं, दसवें भाव में पंचग्रही योग बन रहा है। इससे करियर में बड़ा फायदा मिल सकता है।
आपको अपने गुरु या किसी सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके लक्ष्य पूरे होने की संभावना बढ़ेगी। आपके काम की तारीफ होगी और सम्मान या पुरस्कार भी मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। खासकर आयात-निर्यात के क्षेत्र में बड़ा लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। शादी के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के सातवें भाव में पंचग्रही योग बन रहा है। इससे लव लाइफ में खुशियां आएंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। शादी के योग भी बन सकते हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी भी तरह के विवाद से बचना जरूरी होगा। करियर में तरक्की मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।
इस दौरान आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा, खासकर जो उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके सपने पूरे हो सकते हैं। सेहत का थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होगा। साथ ही, संपत्ति और रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में लाभ होने के योग हैं। नया घर, जमीन या वाहन खरीदने का अच्छा मौका मिल सकता है।
