Kitchen Tips
Kitchen Tips

जले हुए बर्तनों को चमकाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

वैसे तो घर में बहुत सारे काम होते हैं, लेकिन सबसे मुश्किल काम होता है किचन में बर्तन धोना। कई बार हमारी लापरवाही के चलते किचन में खाना बनाते समय हमारे बर्तन जल जाते हैं। इससे न सिर्फ आपके खाने का टेस्ट खराब होता हैं, बल्कि इन जले हुए बर्तनों को साफ करने में भी परेशानी होती है।

Kitchen Tips: वैसे तो घर में बहुत सारे काम होते हैं, लेकिन सबसे मुश्किल काम होता है किचन में बर्तन धोना। कई बार हमारी लापरवाही के चलते किचन में खाना बनाते समय हमारे बर्तन जल जाते हैं। इससे न सिर्फ आपके खाने का टेस्ट खराब होता हैं, बल्कि इन जले हुए बर्तनों को साफ करने में भी परेशानी होती है। कई बार बर्तन न तो अच्छी तरह साफ हो पाते हैं और न ही उनसे जले हुए काले निशान हटते हैं। अगर आप जले बर्तनों को रगड़-रगड़ कर साफ करते हैं, तो इससे चमक खो जाती है और हाथों में दर्द भी होता है।

जब आप तेज आंच पर पूड़ी या पकौड़े तलते हैं तो इसका असर बर्तनों पर पड़ता है। इसकी वजह से बर्तन जलकर काले हो जाते हैं। कई बार लापरवाही की वजह से भी बर्तन काले हो जाते हैं या जल जाते हैं। तो आज हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिससे आप जले हुए बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

बर्तनों में लगे दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सिरके और नमक मिलाकर घोल बना लें। अब इसे जले हुए बर्तनों में डालकर 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इसे स्पंज की मदद से साफ कर लें।

Kitchen Tips
Wash utensils with baking soda

बर्तनों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे बर्तन के दाग-धब्बों पर लगा दें। 20-30 मिनट बाद स्क्रब की मदद से साफ कर पानी से धो लें।

बर्तनों को चमकाने के लिए आप प्याज का उपयोग कर सकते हैं। जले हुए बर्तनों में पानी डाल दें, अब इसमें कटे हुए प्याज को डालें। फिर इस पानी को उबालें। ऐसा करने से बर्तनों पर लगे दाग से छुटकारा पा सकते हैं।

Clean utensils
Clean utensils with coke

जले हुए बर्तनों को साफ करने का एक और प्रभावी उपाय है ब्लैक कलर के सॉफ्ट ड्रिंक्स। इसके लिए आपको बस कोक को बर्तन में डालना है और इसे धीमी फ्लेम पर गरम होने के लिए रख दें। जैसे ही इसमें से बुलबुले निकलने बंद हो जाते हैं, इसे गैस से हटा दें और प्लास्टिक ब्रश या डिश सोप से इसे स्क्रब करें और जले हुए पैच को दूर करें।

नींबू को सफाई के लिए सबसे मुख्य एजेंट के रूप में जाना जाता है। ज्यादात्तर डिशवॉशिंग साबुन में नींबू के तत्व मौजूद होते हैं जो एक सक्रिय तत्व के रूप में काम करते हैं और ये गंदे बर्तनों और कपड़ों से दाग हटाने का काम करते हैं। बर्तन से जले हुए निशानों और दाग-धब्बों को साफ करने के लिए भी नींबू का रस फायदेमंद है।

wine
Use wine

यदि आपके घर में वाइन या एलकोहल उपलब्ध है, तो इससे जले हुए बर्तनों को साफ़ किया जा सकता है। वाइन को कुछ देर के लिए बर्तन में डालें और छोड़ दें। लगभग एक घंटे बाद इस बर्तन को प्लास्टिक स्क्रब से साफ करें। बर्तन की चमक पहले की तरह वापस आ जाएगी।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...