Makar Sankranti 2025 Bhog
Makar Sankranti 2025 Bhog

Makar Sankranti 2025 Bhog: देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। अलग-अलग क्षेत्र और प्रांतों में इसे अलग-अलग नाम और रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है। इसे संक्रांति, उत्तरायण, उत्तरायणी, माघी और खिचड़ी आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व तब मनाया जाता है, जब सूर्य धनु राशि की यात्रा समाप्त कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य मंगलवार 14 जनवरी को सुबह 08:44 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में तिथिनुसार यह पर्व 2025 में 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति विशेषकर सूर्य उपासना का पर्व है। इसलिए इस दिन स्नानादि के बाद सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही सूर्य देव को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। मकर संक्रांति पर इन चीजों का भोग लगाने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं क्योंकि ये चीजें भगवान सूर्य को प्रिय होती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के शुभ दिन पर भगवान भास्कर की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें किन चीजों का भोग लगाएं।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है जोकि सभी ग्रहों के नियंत्रक माने जाते हैं। वहीं हिंदू धर्म में भगवान भास्कर एकमात्र ऐसे देवता हैं जो नियमित रूप से प्रत्यक्ष दर्शन देते हैं। भगवान भास्कर की पूजा करने और अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। खासकर मकर संक्रांति के शुभ दिन पर सूर्य देव की पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास भी समाप्त हो जाता है। इसलिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Makar Sankranti 2025 Bhog
Makar Sankranti 2025 Bhog Credit: Istock

मकर संक्रांति पर सूर्य देव को लगाएं इन चीजों का भोग

खिचड़ी भोग:- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने का महत्व है। इसलिए इस पर्व को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। आप मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर सबसे पहले भगवान सूर्य को इसका भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि सूर्य देव को भोग लगाने वाली खिचड़ी में नमक, प्याज और लहसुन जैसी चीजों का प्रयोग ना करें। खिचड़ी का भोग लगाने से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

गुड़:- सूर्य देव को गुड़ अतिप्रिय होता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन आप सूर्य देव को गुड़ या गुड़ से बनी मिठाइयों का भोग भी लगा सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होती है।

तिल:- मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य को तिल से बने लड्डू का भोग लगाना भी शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन तिल या तिल से बने लड्डू सूर्य देव को चढ़ाने से पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं। आप जल से भरे कलश में तिल मिलाकर भी सूर्य देव को अर्घ्य दे सकते हैं।

Surya dev Bhog
Surya dev Bhog

इन मंत्रों का करें जाप

  1. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  2. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।
  3. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय, सहस्त्रकिरणाय। मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा:।।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...