premanand maharaj viral AI photo
premanand maharaj viral AI photo

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज आज के समय में लोगों में ज्ञान और सही मार्गदर्शन करने वाले सच्चे संतों में से एक हैं। इन्हें सुनने दूर दूर से लोग वृन्दावन में आते हैं। अगर आप किसी दुविधा में हैं या फिर आपका मन हमेशा अशांत रहता है तो इनके वचनों को रोजाना सुनने से आपको जरूर सहायता प्राप्त होगी और आपका जीवन ही एक तरह से बदल जाएगा। विचारों की व्याकुलता आपको परेशान नहीं करेगी। इनके वचनों को यूट्यूब पर भी प्रसारित किया जाता है ताकि जो लोग वृन्दावन तक नहीं आ सकते हैं वह भी फायदा ले पाएं। हाल ही में उन्होंने घमंड करने के ऊपर कुछ बात कही है कि किन किन चीजों पर आपको जरा सा भी घमंड नहीं करना चाहिए। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में।

ज्ञान का घमंड:

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि भले ही कोई व्यक्ति कितना ही अधिक पढ़ा लिखा क्यों न हो लेकिन उसे अपने ज्ञान पर कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। अगर ज्ञान पर घमंड कर लिया गया तो उनकी शिक्षा ऐसे ही व्यर्थ हो जाती है।

सौंदर्य का घमंड:

प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि आपको कभी भी अपने सौंदर्य पर जरा सा भी घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि यह ऐसी चीज नहीं है जो जीवन भर आपका साथ देगी।

कुल पर घमंड:

महाराज जी कहते हैं कि अपनी जाति और अपने कुल पर घमंड करने से बचना चाहिए। आपको सम्मान जाती या कुल से नहीं बाकी भगवान की कृपा से मिलता है।

धन पर घमंड:

महाराज का कहना है कि भूल कर भी व्यक्ति को पैसे का घमंड नहीं करना चाहिए चाहे वह कितना ही धनवान क्यों न हो। अगर आपके पास आज पैसा है तो कल वह नष्ट भी हो सकता है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...