मकर संक्रांति में इन ट्रेडिशनल तरीकों से सजाएं छत और घर: Makar Sankranti Decoration Ideas
आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने छत और घर को अच्छी तरह से सजा सकती हैं।
Makar Sankranti Decoration Ideas: नए साल की शुरुआत के साथ ही त्यौहारों का सीज़न भी शुरू हो गया है। सभी घरों में मकर संक्रांति को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। ये त्यौहार लोग अपने घर पर ही मनाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने घर पर ही संक्रांति मना रहे हैं, तो छत को सजाने के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने छत और घर को अच्छी तरह से सजा सकती हैं।
Also read: लोहड़ी के मौके पर इन तरीकों से पंजाबी स्टाइल में सजाएं घर
रंगोली से करें सजावट

हमारे यहां किसी भी शुभ त्यौहार में रंगोली बनाने की परंपरा सालों से चली आ रही हैं। ऐसे में आप चाहें तो रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो इको फ्रेंडली कलर्स या रंग-बिरंगे फूलों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप अपनी रंगोली को एक खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो छत पर सूर्य देवता और पतंग की रंगोली बनाएं। यह देखने में काफी सुंदर भी लगेंगे। आप इनके आस पास छोटे छोटे मांझा भी बना सकती हैं।
फूलों की सजावट

आप अपने छत को सुंदर तरीके से सजाना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प फूल है। जी हां आप अलग-अलग तरह के फूलों की मदद से अपने छत को सजा सकती हैं। खास तौर पर गुलाब और गेंदे के फूल इसमें आपकी काफी मदद करेंगे। घर के पूजा मंदिर के दरवाजे पर फूलों की माला के साथ, आप त्यौहार के लिए एक पारंपरिक माहौल बना सकते हैं।
पतंग से करें डेकोरेशन

मकर संक्रांति में पतंग का एक खास महत्व है। ऐसे में आप अपने घर और छत पर छोटे-छोटे पतंग से डेकोरेट कर सकती हैं। बाजार में डेकोरेशन वाले कई तरह के पतंग मिलते हैं, जो काफी सस्ते भी होते हैं और देखने में भी अच्छे लगते हैं। आप अपने घर के दरवाजे और छत पर धागे की मदद से पतंग को लटकाकर डेकोरेट कर सकती हैं।
रंग बिरंगे चुन्नी और साड़ी से करें सजावट

अगर आप मकर संक्रांति अपने घर के छत पर मना रही हैं, तो उसे सजाने के लिए रंग-बिरंगे पर्दों का इस्तेमाल करें। आप चाहे तो खुद अपनी पुरानी साड़ियों से पर्दे बनाकर छत को सजा सकती हैं या फिर बाजार से कई तरह के रंग-बिरंगे पर्दे लाकर छत को डेकोरेट करें। यह एक इको फ्रेंडली तरीका है। इसमें अधिक खर्च भी नहीं होगा और आपका पूरा घर सुन्दर भी दिखेगा।
रंगीन पेपर और बलून से करें सजावट
किसी भी त्यौहार को अगर घर पर मनाया जाए, तो इसे सजाने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद है। आप अपनी छत के रेलिंग को रंग-बिरंगे पेपर और बलून से सजा सकती हैं। इसके अलावा छत के चारों ओर आप अलग-अलग कलर्स के बलून लगाएंगे, तो यह देखने में काफी सुंदर लगेंगे और शाम के समय इसका नजारा देखने लायक होगा।
छत पर रखें टेबल को ऐसे करें डेकोरेट
अगर आप भी अपने घर पर मकर संक्रांति का त्यौहार मना रही है और आपने भी छत पर कई तरह के टेबल्स रखे हैं, तो उसे सजाने के लिए आप रंग-बिरंगे कागज का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो टेबल के चारों ओर बलून भी चिपका सकती हैं।
