कम बजट में शानदार तरीके से ऐसे सजाएँ अपना बैडरूम: Budget Friendly Bedroom Decor
Budget Friendly Bedroom Decor

Budget Friendly Bedroom Decor: आजकल के बदलते और मॉडर्न होते समय के साथ हमारा लाइफस्टाइल भी काफी बदल गया है। अब हर कोई एक अच्छी लाइफस्टाइल की चाह में लक्जरी फ्लैट्स या अपार्टमेंट्स में रहना चाहता है। लेकिन दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में जो फ्लैट्स मिलते हैं वो ज्यादा बड़े नहीं होते। अपार्टमेंट में आमतौर पर छोटे कमरे होते हैं जिसके कारण ज़्यादातर लोग उसे अपने मन मुताबिक सजा नहीं पाते और मायूस हो जाते हैं। तो अगर ऐसा ही कुछ आपके साथ भी है तो अब मायूस होने की कोई ज़रूरत नहीं क्योंकि अब आप भी इंटीरियर डिज़ाइनर्स द्वारा बताए कुछ सिंपल डिजाइन से, बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर और बैडरूम को लग्जरी स्टाइल से सजा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही इजी टू गो टिप्स के बारे में।

Also read : इस समर सीज़न में ऐसे रखें अपने बेडरूम को कूल: Summer Bedroom Decoration

सस्ते दाम में मॉडर्न बेडरूम तैयार करना हुआ अब आसान, केवल रखें इन बातों का ख्याल: Budget Friendly Bedroom Decor

सही बेड का चुनाव

सही बेड का चुनाव करना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है क्योंकि एक बेड ही कमरे में सबसे अधिक जगह घेरता है। अगर आपका बैडरूम छोटा है तो एक छोटे कमरे के लिए आपको किंगसाइज़ बेड नहीं लेना चाहिए। दरअसल ये एक अच्छा ऑप्शन नहीं है क्योंकि ये न सिर्फ बहुत अधिक जगह घेरेगा बल्कि साथ ही इस वजह से आपका कमरा बहुत भरा-भरा एवं और ज्यादा छोटा लगेगा। ऐसे में आप क्वीनसाइज़ बेड चुनें, जो ना केवल कम जगह घेरेगा बल्कि देखने में भी अच्छा लगेगा।

मर्फी बेड या ट्रेंडल बेड

ये बिस्तर फ्लैट्स और अपार्टमेंट के लिए सबसे बेस्ट हैं। उन्हें इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि उन्हें आसानी से दीवार पर फिट किया जा सकता है और आसानी से खोला या बंद किया जा सकता है। इन बेड्स को इस्तेमाल करने से जगह की बहुत बचत होती है। तो आप अपने कमरे के लिए एक ऐसा ही डिज़ाइन बनवाने के बारे में सोच सकते हैं।

बनवाएँ मॉड्यूलर फर्नीचर

जगह बचाने के लिए आप मॉड्यूकर फर्नीचर बनवा सकते हैं, जो दीवार के अंदर बना हो और कम से कम फ्लोर स्पेस को घेरे। इस टिप को फॉलो करने से आपके घर या कमरे में बाकी चीज़ों के लिए भी जगह बचेगी।

बॉक्स-बेड

बॉक्स-बेड आपके सपनों के बैडरूम के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद साबित होगा क्योंकि ये बेहद सुविधाजनक होता है और आप अपना बहुत-सा कम यूज होने वाला सामान या कपड़े इसमें स्टोर करके रख सकते हैं, जिससे कमरे को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है।

सही कलर और फर्नीचर का करें चुनाव

सागौन की भारी लकड़ी और नक्काशी वाला फर्नीचर अक्सर महलों के कमरों में जचता है। अगर आपका घर छोटा है, तो इस तरह के फर्नीचर से बचें। अपना फ़र्निचर बनाने के लिए प्लाईवुड या फाइबर जैसी हल्की सामग्री का उपयोग करें। अपने कमरे को ज़्यादा स्पेशियस दिखाने के लिए हमेशा हल्के रंगों का चुनाव करें, गहरे रंग के इस्तेमाल से कमरे बहुत छोटे लगने लगते हैं।

मिरर दिखाएगा कमाल

दीवार पर बड़े मिरर ज्यादा जगह का एहसास कराते हैं और इतना ही नहीं आजकल की सोशल मीडिया की ज़िंदगी में अच्छे और एस्थेटिक फोटो लेने में भी मददगार साबित होते हैं, लेकिन ध्यान रहे की इन्हें किसी खुली खिड़की या बालकनी के सामने ही लगाएँ जिससे रौशनी अच्छी आए।

क्लासी लुक के लिए

प्रोफेशनल्स का मानना है की आपका बैडरूम जितना खाली होगा उतना देखने में वह क्लासी लगेगा तो कोशिश करें की आप अपने बैडरूम में थोड़े लेकिन सबसे अलग डेकोरेटिव्स ही लगाएँ जिससे आपके बैडरूम को एक अलग लुक मिलेगा।

ऐसे हों आपके पर्दे

एक्सपर्ट्स के अनुसार, छोटे कमरों के लिए हलके और मुलायम फैब्रिक के पर्दे अच्छा ऑप्शन है, ध्यान रहे उनका रंग आपकी दिवारों के रंग के साथ जाए और हलका हो, गहरे रंग के पर्दे लगाने से बचें।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...