औली को दो दिन में घूमने की पूरी जानकारी: Auli 2 Day Itinerary
Auli 2 Day Itinerary

औली को दो दिन में घूमने की पूरी जानकारी : Auli 2-Day Itinerary

औली में आकर आप आकर बर्फ़ में होने वाले खेलों के अलावा मौसम का भरपूर मज़ा लिया जा सकता है।

Auli 2-Day Itinerary: औली को उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत बुग्याल है जो सर्दियों में बर्फ़ से पूरी तरह से बर्फ़ से पट जाता है। जिसे देखने के लिए देश दुनिया के कोने कोने से सैलानी आते हैं और बर्फ़ से ढँके इन पहाड़ों की ख़ूबसूरती को देखने के साथ साथ इन पर होने वाले साहसिक खेलों का भी भरपूर मज़ा लेते हैं। औली में आकर आप आकर बर्फ़ में होने वाले खेलों के अलावा मौसम का भरपूर मज़ा लिया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में यह जगह ठंडी रहती है जिसकी वजह से लोग इस जगह पर छुट्टियाँ बिताने के लिए आते हैं। आप इस जगह पर अपने परिवार, दोस्तों और पार्ट्नर के साथ आ सकते हैं। इस जगह पर कुछ लोग हनीमून के लिए भी आते हैं। प्राकृतिक सुंदरता, जैवविविधता, पर्यटन स्थलों और हिमालय में बर्फ़ की ढलानों पर रोमांच और साहसिक गतिविधियों का अनुभव करने के लिए एकदम सही है। औली में घूमने के स्थान –

Also read : मार्च में उत्तराखंड में घूमने लायक 8 पर्यटन स्थल

Auli 2 Day Itinerary
Valley of flower

औली में स्थित फूलों की घाटी एक पर्यटन स्थल होने के साथ एक राष्ट्रीय उद्यान भी है जो चमोली जनपद में स्थित है। यह सुंदर प्राकृतिक क्षेत्र होने के साथ साथ तरह तरह की जैव विविधता का भी प्रतीक है। इस जगह पर आपको अल्पाइन फूलों की एक विशाल शृंखला देखने को मिलेगी। यह एक विशाल खुली घास का मैदान है जो किसी का भी मन मोह सकता है। इस जगह पर आपको फूलों की कई ऐसी प्रजातियाँ भी देखने को मिल जाएँगी जो कहीं और नहीं पायी जाती हैं। इस पार्क में आपको कई ट्रेकिंग ट्रेल्स भी देखने को मिल जाएँगी। 

Auli Ropeway
Auli Ropeway

औली में स्थिति इस रोपवे को गुलमर्ग के बाद एशिया का सबसे बड़ा रोपवे माना जाता है। इस जगह पर लगी केबल कार चार किमी की दूरी तय करती है। यह औली का एक प्रमुख आकर्षण होने के साथ इस जगह पर आने वाले सैलानियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होता है। यह आसपास की पहाड़ियों का बहुत ही ख़ूबसूरत और मनोरम दृश्य उत्पन्न करता है। इस जगह से हिमालय की सुंदरता को देखना एक सुखद अनुभव होता है। औली यात्रा के दौरान आपको इस रोपवे का मज़ा ज़रूर लेना चाहिए। 

Auli Lake
Auli Lake

औली में घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है लेकिन औली झील का आकर्षण बहुत ही ज़्यादा है। यही वजह है कि औली यात्रा पर आने वाले सैलानी इस झील को देखेने के लिए आते ही आते हैं। समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील को कुछ लोग दुनिया की सबसे ऊंची झील के रूप में भी जानते हैं। यह देखने में बहुत ही ज़्यादा ख़ूबसूरत है। सर्दियों के मौसम में यह झील पूरी तरह से जम जाती है तब तो इसका नज़ारा और भी ख़ूबसूरत हो जाता है। झील के चारों ओर बर्फ ही बर्फ़ फैल जाती है। 

1st Day in Auli
1st Day in Auli

औली में पहुंचने के बाद आप औली के अद्भुत और अनोखे शहर को देखने के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। हिमालय की घुमावदार सड़कों पर ड्राइविंग का जो रोमांच है वह आपको शायद ही कहीं और मिलेगा। इन सड़कों के माध्यम से आप औली की लॉन्ग ड्राइव कर सकते हैं। इस दौरान आप यहाँ की खूबसूरत घाटियों, ताजी और स्वच्छ हवा और ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

आप अपनी औली यात्रा के दूसरे दिन आप अपनी यात्रा औली झील को देखने से कर सकते हैं। औली झील को दुनिया की सबसे ऊंची मानव निर्मित झील होने का श्रेय प्राप्त है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत और अद्वितीय जगह है। इस झील की ख़ूबसूरती को निहारने के साथ साथ आप इस जगह के आसपास स्थित ख़ूबसूरत पहाड़ियों का भी दीदार कर सकते हैं। इस दौरान आप यहाँ स्थिति रोपवे का भी मज़ा ले सकते हैं।