श्‍वेता

Travel

मार्च में उत्तराखंड में घूमने लायक 8 पर्यटन स्थल

मसूरी को 'क्वीन ऑफ द हिल्स' के नाम से भी जाना जाता हैं. समुद्र तल से लगभग 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये शहर पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं।

मसूरी

नैनीताल पहाड़ियों के बीच में स्थित एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है।प्राकृतिक सुंदरता और झीलों के इस शहर की खूबसूरती पर्यटकों का मन मोह लेती है।

नैनीताल

कौसानी बागेश्वर जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, नंदा देवी और पंचुल चोटियां आदि रमणीक स्थल देखने को मिलते हैं।

कौसानी

औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का नजारा, यहां देखने लायक रहता है।

औली

धनोल्टी पर्यटकों का पसंदीदा हिल स्टेशन है। यहां आप बर्फ से ढकीं ऊंची वादियों का मजा ले सकते हैं। यहां से हिमालय का खूबसूरत नजारा भी लिया जा सकता है।

धनोल्टी

देहरादून उत्तराखंड की राजधानी है,जो हिमालय की तलहटी में स्थित है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की शांति ही पर्यटकों को आकर्षित करती है।

देहरादून

रानीखेत उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। यहां के देवदार और बलूत के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं।

रानीखेत

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो देहरादून जिले में स्थित है। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग का मजा भी ले सकते हैं।

ऋषिकेश

श्‍वेता

Travel

दिसंबर में घूमने के लिए हिमाचल की ये 8 जगह हैं बेस्ट