प्लान करें पुरी की ट्रिप, मंदिर से लेकर बीच तक सब है यहाँ: Puri Trip Plan
Puri Trip Plan

Puri Trip Plan: अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों न इस बार ओडिशा के पुरी को अपने ट्रेवलिंग टूर प्लान में शामिल किया जाए? ओडिशा का पुरी जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र भैया और सुभद्रा मैया के प्रसिद्ध मंदिर के लिए जाना जाता है। ये जगह धार्मिक नजरिए से देखने लायक होने के साथ खूबसूरत बीच और समुद्र का भी आनंद उठाने के लिए भी बेस्ट है। आइए इस ट्रिप को प्लान करने में आपकी मदद करते हैं।

Read More : ‘काली-पीली’ के लिए सड़कों पर उमड़ा नागपुर, 140  साल पुरानी है ये परंपरा: Kali Pili Marbat Nagpur

ऐसे पहुंचे पुरी : Complete Guide to Puri Trip

पुरी ओडिशा के प्रमुख शहरों में से है, ऐसे में अगर आप पुरी की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो ये काफी आसान है। आप पुरी के लिए जहां हवाई यात्रा भी कर सकते हैं, वहीं हवाई यात्रा के साथ ही आपके पास ट्रेन के सफर का भी ऑप्शन है। अगर आप बाय एयर पूरी पहुंचना चाहते हैं तो आप अपने करीबी एयरपोर्ट से भुवनेश्वर की फ्लाइट बुक कर सकते हैं। पुरी का निकटतम एयरपोर्ट भुवनेश्वर में स्थित है, जहां से आप कैब के जरिए पुरी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रेन से सीधा पुरी के भी टिकट्स बुक करके रेल यात्रा कर सकते हैं।

पुरी में यहां रुके

अगर आप चारो धाम में से एक यानिकि जगन्नाथपुरी का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन ट्रिप ऑप्शन है। चूंकि पुरी एक धार्मिक स्थल है, इसलिए यहां पर कई सारे धर्मशाला, आश्रम और मठ हैं, जहां आप फ्री या बहुत कम किराए पर स्टे कर सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको 1000 से 2000 की रेंज में बेहतरीन होटल्स भी मिल सकते हैं। ये होटल्स और धर्मशाला पुरी में आसानी से उपलब्ध हैं।

कम से कम इतने दिन का प्लान करें

अगर आप अच्छे ढंग से जगन्नाथ पुरी मंदिर समेत पुरी शहर के सभी स्थानों पर घूमना चाहते हैं, तो आपको कम से कम तीन से चार दिन का ट्रिप प्लान करना होगा। इससे कम समय में आप पुरी का ट्रिप कंप्लीट नहीं कर पाएंगे और आपका ट्रिप अधूरा रह जाएगा।

यह हैं दर्शनीय स्थल

जगन्नाथ पुरी मंदिर

अगर आप पुरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले नंबर पर आपको भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने चाहिए। आदिगुरु शंकराचार्य जी द्वारा बताए गए चार धामों में से भगवान विष्णु को समर्पित यह धाम अत्यंत प्रसिद्ध है। जीवन में कम से कम एक बार सभी को यहां घूमने का प्लान बनाना चाहिए।

पूरी मठ

भगवान आदिगुरु शंकराचार्य जी ने पुरी में गोवर्धन पीठ की स्थापना की थी, जिसके वर्तमान शंकराचार्य श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी निश्चलानंद जी हैं। आप यदि अध्यात्म में रुचि रखते हैं तो आप पुरी पीठ में विमलांबा देवी के प्राचीन मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

चिलिका वन्यजीव अभ्यारण्य

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और करीब से प्रकृति की बेहद सुंदर कृतियों को देखना चाहते हैं तो चिलिका वन्यजीव अभ्यारण्य एक बेहद खूबसूरत जगह है। आप अपने पुरी ट्रिप पर इसे जरूर एक्सप्लोर करें।

पुरी का विश्व प्रसिद्ध गुंडीचा मंदिर

कलिंग वास्तुकला से निर्मित यह मंदिर जगन्नाथ मंदिर से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर की वास्तुकला बेहद खास और खूबसूरत है।

गोल्डन बीच

पुरी में जहां आप करीब से धर्म और अध्यात्म को समझ सकते हैं, वहीं समुद्र से उठती लहरों के बीच आप अच्छा खासा एंजॉय भी कर सकते हैं। पुरी का बीच गोल्डन बीच कहलाता है, जिसकी सुनहरी रेत इसकी खूबसूरती को दोगुना कर देती है। आप अपने पुरी ट्रिप पर इस खास और अजीज़ बीच को भी जरूर एक्सप्लोर करें।

यह भी है बेहद खास

आप गुंडीचा मंदिर, पुरी पीठ, जगन्नाथ मंदिर के अलावा मार्कंडेश्वर शिव मंदिर, लिंगराज मंदिर, अलरनाथ मंदिर और पुरी स्वर्गदार बीच आदि भी घूम सकते हैं।