घर में रखे प्लास्टिक के गमले को इस तरीके से करें साफ: Plastic Pot Cleaning
Plastic Pot Cleaning

घर में रखे प्लास्टिक के गमले को इस तरीके से करें साफ : Plastic pot cleaning

अगर आपके घर में भी प्लास्टिक के गमले लगे हुए हैं और आप उन्हें साफ करना चाहते हैं तो इन आसान से हैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Plastic Pot Cleaning: अपने घर में बागवानी करना सभी लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में अपने घर के अंदर वह अलग-अलग तरह के पेड़ पौधों का इस्तेमाल करते हैं और अपने बाग बगीचे को सजाते हैं। पेड़ पौधों को लगाने के लिए गमले का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। आज के समय में कलरफुल प्लास्टिक के गमले बहुत ही ज्यादा चलन में है। हम इसे अपने घर में जरूर सजाते हैं इन्हें सजाने के साथ-साथ उनकी सफाई करना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। सभी पौधों के अगल-बगल में हफ्ते में एक बार जरूर सफाई कर देनी चाहिए।

इसी के साथ-साथ गमले की सफाई करना भी बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर हम समय पर गमले की सफाई नहीं करे तो यह दिखने में बहुत ही ज्यादा खराब लगते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी प्लास्टिक के गमले लगे हुए हैं और आप उन्हें साफ करना चाहते हैं तो इन आसान से हैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए आपके गमले पूरी तरीके से साफ हो जाते हैं और वह पहले की तरह नए दिखाई देते हैं तो चलिए आपको उन ट्रिक की जानकारी देते हैं।

Also read : घर के बड़े बर्तनों की सफाई के लिए अपनाएं ये हैक्स

डिटर्जेंट का कर सकते हैं इस्तेमाल

Plastic Pot Cleaning
Plastic Pot Cleaning with Detergent

जब लंबे समय तक प्लास्टिक के गमले का इस्तेमाल किया जाता है तो वह बहुत ही ज्यादा गंदे हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो गमले की साफ सफाई कर सकते हैं। इसके लिए सूती कपड़े की जगह आप पुराने मोजे का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आप एक कटोरी में दो चम्मच डिटर्जेंट डाल ले। अब इस घोल की मदद से और मोजे की मदद से गमले को हल्के हाथ से रगड़े और अच्छे तरीके से साफ करें। इस तरीके से आप बेहतर तरीके से सफाई कर सकते हैं और दाग हटा सकते हैं। दाग हटाने के बाद साफ पानी से धो ले।

नमक का कर सकते हैं इस्तेमाल

salt
salt

प्लास्टिक के गमले की साफ सफाई करने के लिए नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा सा गर्म पानी लें और अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। इस पानी से सबसे पहले गमले पर जितने भी दाग धब्बे नजर आ रहे हैं बाहरी सतह पर उन सभी को अच्छी तरीके से साफ कर लें। इसके बाद कपड़े को गिला करके अच्छे तरीके से गमले को साफ करें। गमले को साफ करने के बाद उसे साफ पानी से जरूर धो ले।

मिट्टी को हटाने के लिए इस्तेमाल करें जूट बोरी

Jute Bori
Jute Bori

प्लास्टिक के गमले पर अक्सर ही मिट्टी चिपक जाती है जो सूखने के बाद बहुत ही ज्यादा टाइट हो जाती है। अगर आपके साथ भी हमेशा यही होता है तो आप इसके लिए जूट बोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जूट की बोरी को गिला कर ले। इसे दो से तीन घंटे के लिए गमले पर चिपका दे। बीच-बीच में इस पर पानी भी डालते रहे। इसके बाद इसे हटाकर कपड़े की मदद से हल्के हाथ से रगड़ते हुए मिट्टी को अच्छी तरीके से साफ कर ले। इस तरीके से आपके गमले पूरी तरीके से साफ हो जाते हैं और इसके लिए ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती है।

इस तरीके से प्लास्टिक के गमले को साफ किया जा सकता है। यह बहुत ही आसान ट्रिक होती है जिनका इस्तेमाल आप घर पर आराम से कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...