Chandra Grahan 2025
Chandra Grahan 2025

Overview:

साल 2025 में लगने वाला यह पहला चंद्र ग्रहण है। हालांकि यह भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक नहीं लगेगा। कुछ कार्यों और उपायों को करके आप और आपका परिवार इस ग्रहण के प्रभाव से बच सकते हैं।

Chandra Grahan 2025: रंगों, उल्लास, धमाल का त्योहार होली नजदीक है। 13 मार्च, 2025 को होलिका दहन होगा। वहीं 14 मार्च, 2025 को धुलंडी मनाई जाएगी। हालांकि इस साल धुलंडी पर चंद्र ग्रहण का साया है। ऐसे में इस बार आपको कुछ सावधानियां जरूर रखनी होंगी। कुछ कार्यों और उपायों को करके आप और आपका परिवार इस ग्रहण के प्रभाव से बच सकते हैं। क्या हैं ये उपाय, आइए जानते हैं।

इसलिए नहीं लगेगा सूतक

first lunar eclipse of the year on holi
first lunar eclipse of the year on holi

साल 2025 में लगने वाला यह पहला चंद्र ग्रहण है। हालांकि यह भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक नहीं लगेगा। फिर भी इसका प्रभाव नजर आ सकता है। चंद्र ग्रहण 14 मार्च की सुबह 9.26 बजे से शुरू होगा। यह ग्रहण दोपहर 3.29 बजे तक रहेगा। दिन में ग्रहण होने के कारण ही सूतक नहीं रहेगा।

होली की सही शुरुआत करें

मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को हमेशा से ही अशुभ माना जाता है। इस दौरान कई कार्य वर्जित भी होते हैं। लेकिन क्योंकि यह होली का बड़ा त्योहार है। इसलिए कुछ उपाय करके आप इस रंगों भरे त्योहार को खुलकर एंजॉय कर सकते हैं। ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए धुलंडी पर रंग लगाने की सही शुरुआत आपको करनी है। यानी विशेष व्यक्तियों को पहले रंग लगाना है। इससे पितर प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा।

इन्हें सबसे पहले लगाएं गुलाल

होली पर सबसे पहले आपको अपने इष्ट देव को गुलाल लगाना चाहिए।
On Holi, first of all you should apply gulal to your favorite deity.

होली पर सबसे पहले आपको अपने इष्ट देव को गुलाल लगाना चाहिए। इसके बाद पितरों को गुलाल अर्पित करना चाहिए। सबसे पहले भगवान गणेश को गुलाल लगाएं। उन्हें हरे रंग का गुलाल अर्पित करें। अगर संभव हो तो भगवान विष्णु और मां सरस्वती को पीले रंग का गुलाल लगाएं। वहीं भगवान शिव को नीले और मां लक्ष्मी को लाल रंग का गुलाल लगाना शुभ माना जाता है। इससे न सिर्फ चंद्र ग्रहण का प्रभाव कम होगा। बल्कि आपके घर में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। पितर प्रसन्न होने से उन्नति मिलेगी।

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

इस चंद्र ग्रहण पर सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई ज्योतिष गणनाओं में परिवर्तन होगा। जिसका असर विभिन्न राशियों पर नजर आएगा। कुछ राशियों पर ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण नकारात्मक रहेगा। इन लोगों को पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों क्षेत्रों में परेशानियां आ सकती हैं। वृषभ, तुला, कर्क, सिंह, मकर, धनु, मीन और मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही तनाव बढ़ सकता है।

इन राशियों पर सकारात्मक असर

कुछ राशियों पर चंद्र ग्रहण का सकारात्मक असर भी पड़ेगा। कन्या राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण कई बड़े अवसर लेकर आएगा। उन्हें नौकरी में नई सफलता मिल सकती हैं। कुंभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। उनके रिश्तों में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों पर ग्रहण का मिलाजुला असर दिखेगा। उन्हें प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलेंगे। लेकिन पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...