होली के दिन घर में लाएं ये चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि: Holi 2024 Vastu
Holi 2024 Vastu

होली के दिन घर में लाएं ये चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि: Holi 2024

शास्त्रों के अनुसार होली के दिन कुछ चीजों को घर पर लाने से सुख- समृद्धि बढ़ती है।

Holi 2024 Vastu: हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन मास की पुर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन और अगले दिन होली खेली जाती है। इस साल 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाएंगा। हिंदू धर्म में इन त्यौहार का बड़ा महत्व है। रंगों के इस त्यौहार को पूरे देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत पर मनाया जाता है। इस त्यौहार के अवसर पर धार्मिक मान्यतानुसार होली के दिन घर कुछ चीजों को घर पर जरूर लाना चाहिए, जिससे घर- परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसलिए आज हम होली के दिन पर कौन- सी चीजें लानी चाहिए उनके बारे में बताने वाले है। तो चलिए जानते है।

Also read: जानें कब होगा होलिका दहन? क्या है इससे जुड़ी पौराणिक कथा और महत्व

Holi 2024 Vastu
Toran

कभी- कभी हम जीवन में हजार कोशिशों के बाद भी सफलता प्राप्त नही होती है। इसके लिए हम कई बार दुखी भी हो जाते है। तो हो सकता है आपके घर में वास्तु दोष हो। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आपको अपने घर पर होली में तोरण जरूर लाना चाहिए। आपकोइस तोरण को अपने घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। ये आपके घर का वास्तु दोष को खत्म करता है और साथ ही देखने में भी अच्छा लगता है।

Metallic Turtle
Metallic Turtle

होली के दिन घर पर क्रिस्टल या धातु से बना कछुआ लाना शुभ माना जाता है। कछुए को घर के पूजा स्थान पर स्थापित करने से खुशहाली आती है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ध्यान रहें आगर आप भी होली के दिन धातु का कछुआ खरदीने पर विचार कर रहे है, तो ध्यान रहें कछुए के पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर मंत्र जरूर लिखा होना चाहिए। इसे होली के दिन घर पर लाने से धन और सुख- समृद्धि बढ़ती है।

Bamboo Plant
Bamboo Plant

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैंबू प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। कहा जाता है की होली के दिन बैंबू प्लांट घर पर लगाना शुभ माना जाता है। इसे लाने से घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इसे प्लांट को आप गमले में लगाकर कमरे में भी रख सकते है। ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि आती है।

Sliver Coin
Sliver Coin

मान्यता है की आर्थिक तंगी से जुझ रहे लोगों को होली के दिन चांदी का सिक्का जरूर खरीदकर घर लाना चाहिए। चांदी के इस सिक्के को लाल या पीले कपड़े में लपेट लें और इसके ऊपर हल्दी लगाकर अपनी घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथी ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Aquarium
Aquarium

होली के दिन आप घर पर मछली का एक्वेरियम ला सकते है। आपको इसे घर के उत्तर- पूर्व दिखा में रखना चाहिए, क्योंकि ये कुबेर का स्थान होता है। इसे लाने से घर में सुख- समृद्धि आती है। साथ ही शांति भी बनी रहती है।